ऊधम सिंह नगर के पंतनगर में हल्दी रोड स्टेशन के पास मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतरीं, छह घंटे तक रेल यातायात प्रभावित
पंतनगर के हल्दी रोड स्टेशन के पास मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतर गईं, जिससे करीब छह घंटे तक ...और पढ़ें
-1791797501411_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पंतनगर (ऊधम सिंह नगर)। हल्दी रोड रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर आगे रुद्रपुर की ओर सोमवार सुबह न्यूली मोडिफाइड गुड्स रैक (एनएमजी रैक) की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। घटना सुबह करीब 11:30 बजे हुई। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित हो गया और शताब्दी एक्सप्रेस को रुद्रपुर में ही रोकना पड़ा।
अचानक रेल यातायात बाधित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तकनीकी टीम ने बोगियों को दोबारा पटरी पर लाने के लिए राहत कार्य शुरू किया।
करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद तकनीकी टीम ने दोनों बोगियों को पटरी पर लाने में सफलता हासिल की। इस दौरान रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर जुटी रही।
बोगियों के पटरी से उतरने के कारण रेल संचालन प्रभावित रहा। शताब्दी एक्सप्रेस के रुद्रपुर में रोके जाने से यात्रियों को भी इंतजार करना पड़ा। रेलवे की तकनीकी टीम ने बोगियों को पटरी पर लाने के बाद रेल यातायात बहाल करने की दिशा में कार्य किया। घटना के कारणों का पता तकनीकी जांच के बाद ही चल सकेगा।
