एडीजी ने दिया हत्या-डकैती मामले के जल्द खुलासे का निर्देश
एडीजे असोक कुमार ने रुद्रपुर में डकैती और हत्या मामले के जल्द खुलासे के पुलिस को निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटनास्थल का भी जायजा लिया।
रुद्रपुर, [जेएनएन]: मां सर्वेसवरी कॉलोनी में महिला की हत्या के बाद हुई डकैती के मामले में एडीजी अशोक कुमार ने घटना स्थल का जायज़ा लिया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को जल्द खुलासे के निर्देश दिए। इसके बाद वह मेडिसिटी हॉस्पिटल पहुंचे और घायल पंकज से मुलाकात की।
मामला 22 जून का है। जब रात को गंगापुर रोड में पंकज श्रीवास्तव की पत्नी अपर्णा प्रिया की हत्या कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान पंकज को भी घायल कर दिया गया। मामले में पुलिस टीम डकैतों की तलाश में जुटी हुई है। रविवार को एडीजी अशोक कुमार रुद्रपुर पहुंचे और घटना स्थल का निरक्षण किया।
एडीजी अशोक कुमार ने इस दौरान जिस खिड़की की ग्रिल तोड़कर डकैत घर में घुसे थे उसका निरक्षण किया। बाद में घर के भीतर के हालात के संबंध में जानकारी जुटाई। आसपास के लोगों से भी बात की। फिर एडीजी एसएसपी सदानंद दाते के साथ हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने पंकज से मुलाकात की। साथ ही परिजनों को जल्द ही खुलासे के आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें: दून अस्पताल के बाहर एंबुलेंस चालक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल
यह भी पढ़ें: बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, भाई घायल
यह भी पढ़ें: भाइयों में जमीन को लेकर हुआ विवाद, तीन को मारी गोली