Move to Jagran APP

बरातियों ने मचाया उत्पात, दुल्हन ने लौटा दी बरात

सितारगंज में एक दुल्हन ने इसलिए बरात लौटा दी, क्योंकि बरात पक्ष के कुछ लोग शादी में शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 24 Apr 2018 08:01 PM (IST)Updated: Wed, 25 Apr 2018 04:50 PM (IST)
बरातियों ने मचाया उत्पात, दुल्हन ने लौटा दी बरात
बरातियों ने मचाया उत्पात, दुल्हन ने लौटा दी बरात

सितारगंज, [जेएनएन]: शराब के नशे में दुल्हन के घर बरात लेकर पहुंचे कुछ बरातियों ने हंगामा काट दिया। जिस वजह से मौके पर विवाद खड़ा हो गया। इस बात का जब दुल्हन को पता चला तो उसने विवाह करने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए, लेकिन मामले में सुलह न होने से बरात वापस लौट गई। मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। 

loksabha election banner

नगर के बिज्टी बाइपास मार्ग स्थित एक वार्ड में सोमवार की शाम रुद्रपुर से बरात पहुंची थी। बरात के लिए दुल्हन पक्ष ने सभी तरह का इंतजाम किया था। इस दौरान कुछ बरातियों ने किसी बात को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि आरोपित नशे में थे। इस वजह से घराती-बरातियों में विवाद खड़ा हो गया। बरातियों का हंगामा सुन दुल्हन व उसके परिजनों के होश उड़ गए। जिसके बाद दुल्हन ने बरातियों की हरकत के बाद विवाह से मना कर दिया।

इसके बाद दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंचे। जहां संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में सुलह का प्रयास किया गया, लेकिन सुलह नहीं हो सकी। मंगलवार को दोनों पक्षों में वार्ता जारी है। कोतवाल योगेश चंद उपाध्याय ने बताया कि नशे में होने के कारण कुछ बरातियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके बाद दुल्हन ने विवाह करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  

यह भी पढ़ें: इस अनोखी शादी का गवाह बना पूरा गांव, जानिए

यह भी पढ़ें: दूल्हा हुआ अचानक बीमार, दुल्हन ने शादी से कर दिया इन्‍कार

यह भी पढ़ें: यहां हुर्इ अनोखी शादी, शराब की जगह बरातियों को परोसा गया ये ड्रिंक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.