कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
बोलेरो कार और बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
काशीपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: बोलेरो कार और बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक कुंडा क्षेत्र के ग्राम किलावली निवासी गुरदयाल सिंह पुत्र रोशन सिंह ट्रक चालक है। वह अपने साथी 45 वर्षीय गुरबख्श सिंह पुत्र दयाल सिंह को भी ट्रक चलाने साथ ले जाता था।
गत देर रात ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक खड़ा करने के बाद गुरदयाल बाइक से साथी को लेकर घर जाने लगा। रास्ते में बाजपुर रोड स्थित आईजीएल मोड के समीप सामने से बोलेरो कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने एलडी भट्ट अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने गुरबख्श को मृत घोषित कर दिया। गुरदयाल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: भिड़ंत के बाद खाई में गिरे ट्रक और सूमो वाहन, एक की मौत; आठ घायल
यह भी पढ़ें: कार हादसे में सहायक बैंक प्रबंधक की मौत, दूसरा घायल