विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिरौलीकलां में अवैध पशु कटान पर पुलिस का शिकंजा, 10 आरोपी गिरफ्तार, करीब छह कुंतल मांस भी बरामद

By Virendra BhandariEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 26 Oct 2026 04:41 PM (IST)

पुलिस ने सिरौलीकलां में अवैध पशु कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, किच्छा (ऊधम सिंह नगर)। पुलभट्टा थाना क्षेत्र के सिरौलीकलां में अवैध पशु कटान की शिकायतों पर पुलिस ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया।

मौके से करीब छह कुंतल मांस बरामद किया गया, जबकि चार पशुओं को मुक्त कराया गया। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सिरौलीकलां में अवैध पशु कटान की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में पुलभट्टा थाना पुलिस की दो टीमें गठित की गईं। दोनों टीमों ने सोमवार की सुबह गांव में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, इस दौरान 10 आरोपितों को अवैध पशु कटान करते हुए पकड़ा गया। मौके से करीब छह कुंतल मांस जब्त करने के साथ चार पशुओं को मुक्त कराया गया।

गिरफ्तार आरोपितों में सिरौलीकलां निवासी नईम उर्फ मुन्ना, रशीद, कलुवा, सलमान, अशरफ कुरैशी, सलील अहमद और कासिम शामिल हैं।

इनके अलावा बरेली जिले के बहेड़ी निवासी मुजिम, देवरनिया क्षेत्र निवासी साहिद और किच्छा के कुरैशी मोहल्ला निवासी फईम को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- धान खरीद की अव्यवस्था को लेकर किच्छा में किसान और विधायक धरने पर बैठे, हंगामा

यह भी पढ़ें- Kichha-Sirauli Kalan Municipal Elections: किच्छा और सिरौलीकलां में कांग्रेस ने फहराया परचम, भाजपा खेमे में पसरा सन्नाटा