देवरानी और जेठानी पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, मौके पर हुई मौत
टिहरी में खेत में काम कर रही दो महिलाओं की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। दोनों महिलाएं देवरानी और जेठानी थी।
नई टिहरी, जेएनएन। खेत में काम कर रही दो महिलाओं की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। दोनों महिलाएं देवरानी और जेठानी थी।
टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के पोनाड़ा गांव में मंगलवार शाम करीब 4 बजे पौनाड़ा गांव के ओडारी तोक में संतोषी देवी (30) पत्नी मंगशीर सिंह व राजुला देवी (28 वर्ष) पत्नी शिवेंद्र सिंह अपने खेत में काम कर रही थी। इस दौरान पहाड़ी से गिरे एक बड़े पत्थर की चपेट में आने से दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम पीआर चौहान व तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। डीएम सोनिका ने बताया कि घटना में दो महिलाओं की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने महिला को लिया चपेट में, मौत
यह भी पढ़ें: मरीज को लेकर लौट रही कार नहर में गिरी, तीन की मौत; एक लापता
यह भी पढ़ें: रोडवेज बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौके पर ही मौत