उत्तराखंड के टिहरी में पिकअप वाहन खाई में गिरा, चालक और खच्चर की मौत; एक घायल
टिहरी जिले में घुत्तू-घनसाली मार्ग पर रविवार तड़के एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में वाहन ...और पढ़ें

एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। Jagran

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई टिहरी। टिहरी जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घुत्तू के समीप घुत्तू-घनसाली मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
रविवार सुबह करीब 4:30 बजे हादसे की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सांकरी गांव के पास खाई में गिरे वाहन संख्या यूके07 सीडी 0854 तक टीम ने पहुंचकर राहत-बचाव अभियान चलाया और घायल को सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार हादसे में बॉबी (28) पुत्र जगबीर लाल निवासी खलासी, पट्टी पालीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पूरन सिंह (55) पुत्र रूप चंद्र सिंह निवासी ग्राम साथियाला, पट्टी भिलंग, टिहरी गढ़वाल घायल हुए है।
घायल को प्राथमिक उपचार के लिए 108 सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल, बौराड़ी भेजा गया है। वाहन में दो लोगों के साथ पीछे एक खच्चर भी सवार था। खच्चर की भी इस हादसे में मौत हो गई।
थाना घनसाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार जाटव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- सीमांचल एक्सप्रेस के चालक की वजह से टला बड़ा हादसा; पटना में ट्रैक पर फंसी कार देखकर लगाई ब्रेक
यह भी पढ़ें- हापुड़: रिलायंस बायो सीएनजी प्लांट में पराली के ढेर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
