विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के छह गांवों में कार्बन क्रेडिट पर हो रहा काम, पर्यावरण संरक्षण के साथ होगी पैसों की बारिश

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:14 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 26 Nov 2026 03:19 PM (GMT+05:30)

टिहरी जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीणों की आय बढ़ाने के लिए छह गांवों में कार्बन क्रेडिट पर काम शुरू किया है। औद्योगिक इकाइयां इन गांवों से कार्बन क्रेडिट खरीदेंगी, जिससे ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और कार्बन उत्सर्जन कम होगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

अनुराग उनियाल, नई टिहरी। कार्बन गैसों से पर्यावरण पर होने वाले दुष्प्रभाव को कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिये टिहरी जिला प्रशासन ने भी कार्बन क्रेडिट पर काम करना शुरू कर दिया है।

इसके तहत जिले में छह गांवों का चिन्हिकरण किया गया है और यहां पर कार्बन क्रेडिट के लिये काश्तकारों को तैयार किया जायेगा। ताकी औद्योगिक इकाइयां ग्रामीणों से कार्बन क्रेडिट खरीद सकें और ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके।

केंद्र सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिये कार्बन क्रेडिट पर काम करने के लिये सभी राज्यों को निर्देशित किया है और कई राज्यों ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है। अब उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल जिले में भी कार्बन क्रेडिट पर काम शुरू कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने इसके लिये जिले में छह गांवों में पहले चरण में यह शुरू किया जायेगा।

इन गांवों में जौनपुर ब्लॉक का खट्ट गांव, कीर्तिनगर ब्लाक का थाती डागर, थौलधार ब्लाक का बगोन, चंबा ब्लाक का जड़धार गांव, देवप्रयाग ब्लाक का चपोली और प्रतापनगर का हेरवाल गांव शामिल है।

जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में प्रशासन एक संस्था के सहयोग से इन सभी गांवों में आबादी, उपलब्ध सुविधाएं,कृषि की स्थिति, पेयजल स्रोत, वन क्षेत्र और कचरा निस्तारण आदि का मूल्यांकन करेगा। जिसके बाद गांवों को क्रेडिट दिए जायेंगे।

आने वाले समय को ध्यान में रखते हुये कार्बन क्रेडिट पर काम करना बेहद जरूरी है। टिहरी में छह गांवों में इसे लेकर काम शुरू किया गया है। इससे पर्यावरण संरक्षण होगा वहीं ग्रामीणों की आय भी बढ़ सकेगी। - नितिका खंडेलवाल, डीएम टिहरी गढ़वाल

क्या है कार्बन क्रेडिट?

कार्बन उत्सर्जन करने वाली गतिविधियों को बिल्कुल न्यूनतम या बंद करना ही कार्बन क्रेडिट व्यवस्था है। इसके तहत गांवों में कूड़ा जलाना, गोबर को खुले में डालना और पेड़ पौधे काटना आदि काम कार्बन उत्सर्जन को बढ़ावा देते हैं। जिससे पर्यावरण पर दुष्प्रभाव पड़ता है।

कार्बन क्रेडिट के तहत जो भी गांव में कार्बन उत्सर्जन को बिल्कुल कम या बंद कर देगा। क्रेडिट दिये जायेंगे। जिसके बाद औद्योगिक इकाइयां उन गांवों से कार्बन क्रेडिट खरीदेंगी और बदले में ग्रामीणों को आर्थिक सहयोग करेंगी।

कैसे होगा मूल्यांकन?

कार्बन क्रेडिट के लिये जिन गांवों को चिन्हित किया गया है। वहां पर कार्बन क्रेडिट बेहतर ढंग से लागू हो सकेगा। इन गांवों में पर्याप्त जंगल हैं और सभी में कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिये सामूहिक प्रयास किये जाते हैं। इन गांवों में गोबर का उचित निस्तारण किया जाता है।

कूड़े या अन्य सामनों को खुले में नहीं जलाया जाता है। इसी तरह यहां पर लगातार पौधरोपण और जल संरक्षण के काम भी किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में कार्बन क्रेडिट परियोजनाओं को मिलेगी गति, नाबार्ड की सहायक कंपनी के साथ तीन साल का समझौता

यह भी पढ़ें- कार्बन क्रेडिट से बढ़ेगी किसानों की आय, उत्तराखंड सरकार के अनुपूरक बजट में 70 करोड़ का बजट मंजूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।