नई टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह पर मुकदमा दर्ज, जिपं सदस्य के पति से हुई थी मारपीट
नई टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य के पति जयेंद्र रावत से मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

नई टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई टिहरी। नगर पालिका अध्यक्ष नई टिहरी मोहन सिंह रावत के खिलाफ नई टिहरी कोतवाली में जिला पंचायत सदस्य दर्शनी रावत के पति जयेंद्र रावत से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत और जिला पंचायत सदस्य दर्शनी रावत के पति जयेंद्र रावत के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ रहा है। 19 नवंबर को बौराड़ी में अध्यक्ष मोहन सिंह रावत और जयेंद्र रावत के बीच विवाद हुआ था और दोनों ने एक दूसरे के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया था।
दोनों ने कोतवाली नई टिहरी में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत व अन्य अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में दूसरे पक्ष से भी तहरीर आई है उसकी जांच की जा रही है।