विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई टिहरी में वीर भड़ कफ्फू चौहान की मूर्ति का अनावरण, दुनिया जानेगी वीरता की कहानी

Published: Mon, 16 Nov 2026 06:26 PM (IST)

नई टिहरी के डाइजर चौक पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वीर भड़ कफ्फू चौहान की मूर्ति का ...और पढ़ें

नई टिहरी में वीर भड़ कफ्फू चौहान की मूर्ति का अनावरण करते शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत। जागरण

नई टिहरी में वीर भड़ कफ्फू चौहान की मूर्ति का अनावरण करते शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत। जागरण

HighLights

  1. नई टिहरी में वीर कफ्फू चौहान की मूर्ति का अनावरण हुआ।

  2. स्मारक पर्यटकों को कफ्फू चौहान की वीरता से परिचित कराएगा।

  3. प्रतापनगर में पॉलीटेक्निक भवन का 6.69 करोड़ से लोकार्पण।

जागरण संवाददाता, नई टिहरी। उप्पू गढ़ के वीर भड़ कफ्फू चौहान की वीरता की कहानी अब नई टिहरी आने वाले पर्यटक जान सकेंगे। नई टिहरी के डाइजर चौक पर शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कफ्फू चौहान के स्मारक पर उनकी मूर्ति का अनावरण किया।

सोमवार को नई टिहरी के डाइजर चौक में आयोजित अनावरण कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, विधायक किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण आदि ने संयुक्त रूप से किया।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अपनी विरासत को संजोकर रखने के लिये अपने महापुरूषों और वीरों के स्मारक बनाये जाने चाहिये। तभी दुनिया को उनके बारे में जानकारी मिल सकेगी। कफ्फू चौहान की वीरता इतिहास में दर्ज है लेकिन आने वाली पीढ़ी को उसके बारे में जानकारी नहीं है।

अब स्मारक बनने से यहां पर युवा और नई टिहरी आने वाले पर्यटक उनके बारे में जान सकेंगे। कफ्फू चौहान जैसे महान वीर सपूत आने वाले पीढ़ियों के लिए आदर्श होते हैं। भाजपा सरकार ऐसे वीरों के बलिदान और इतिहास सहेजने के लिये प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के 52 गढ़ों में से एक उप्पू गढ़ के वीर भड़ कफ्फू चौहान की वीरता सभी के लिये प्रेरणा का काम करेगी। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने प्रतापनगर विधानसभा के अंतर्गत 6.69 करोड़ की लागत से राजकीय पॉलीटेक्निक भवन ओखलाखाल का लोकार्पण भी किया।

कार्यक्रम में विधायक किशोर उपाध्याय, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण , जिलाध्यक्ष उदय रावत, पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, भूपेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

श्रीदेव सुमन विवि में होंगी नियुक्तियां

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि श्रीदेव सुमन विवि में 110 करोड़ की लागत से बादशाहीथौल परिसर और ऋषिकेश परिसर में अवस्थापना विकास के कार्य किये हैं। जल्द ही विवि के सुचारू कार्य के लिये 100 कर्मचारियों की नियुक्ति की जायेगी।

इसके लिये तैयारियां चल रहीं हैं। उन्होंने शिक्षकों के लिये अटैचमेंट के सवाल पर कहा कि जिन शिक्षकों को गंभीर बीमारी या पारिवारिक समस्या है। उन्हीं के लिये अटैचमेंट की व्यवस्था की गई है। सरकार जल्द ही साढ़े चार सौ एलटी शिक्षकों सहित आठ सौ प्रवक्ता और चार सौ प्राइमरी के शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है।

यह भी पढ़ें- नई टिहरी में कौतूहल, सावन में खिला लाल बुरांश, विशेषज्ञों ने बताया जलवायु परिवर्तन का संकेत

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के नई टिहरी में सड़कों पर जनसैलाब, कहा- 'मेडिकल कॉलेज को बाहर नहीं ले जाने देंगे'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।