Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टिहरी के साकनीधार में कार खाई में गिरी, दो परिवारों के छह लोगों की मौत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 16 Jan 2020 08:45 PM (IST)

    ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर साकनीधार के निकट एक अल्टो कार के खाई में गिरने से कार सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    टिहरी के साकनीधार में कार खाई में गिरी, दो परिवारों के छह लोगों की मौत

    टिहरी, जेएनएन। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर कोहरे ने दो परिवारों के छह लोगों की जान ले ली। उनकी कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना जताई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हादसा गुरुवार को पूर्वाहन करीब 11 बजे हुआ। टिहरी जिले की गजा तहसील निवासी मकान सिंह परिवार और रिश्तेदारों के साथ ऋषिकेश से देवप्रयाग जा रहे थे। रास्ते में साकनीधार के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बताया गया कि कोहरे की वजह से चालक सड़क का ठीक से अंदाजा नहीं लगा पाया और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। देवप्रयाग थाने की पुलिस टीम ने करीब दो घंटे रेस्क्यू चलाकर शव और घायल महिला को खाई से बाहर निकाला।

    हादसे में मकान सिंह और उनके बेटे पंकज और रुद्रप्रयाग के ग्राम सेमा भरदार निवासी रिश्तेदार मदन सिंह की पत्नी फूलदेई, नरेंद्र सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी और उनकी नरेंद्र सिंह की बेटी नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। मकान सिंह की पत्नी सौंपी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया, जहां शाम को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मकान सिंह रुद्रप्रयाग जिले की ऊखीमठ तहसील में नायब नाजिर थे। 

    वहीं, एसडीएम कीर्तिनगर रजा अब्बास ने बताया कि कार सवार ऋषिकेश से देवप्रयाग की तरफ आ रहे थे। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। 

    यह भी पढ़ें: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की गई जान Dehradun News

    सीएम ने जताया दुख 

    मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर देवप्रयाग-सकनीधार के समीप वाहन दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं उनके दुःख संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना के साथ ही घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।

    यह भी पढ़ें: बाइक सवार टीएचडीसी कर्मी की दुर्घटना में मौत, महिला घायल Dehradun News