विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टिहरी झील में 25वें पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर: रोइंग में आइटीबीपी का जलवा

Published: Fri, 10 Apr 2026 08:41 PM (IST)

टिहरी झील में 25वें अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर की रोइंग प्रतियोगिता में आइटीबीपी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम ने तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते।

टिहरी झील में आयोजित पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर की रोइंग प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। जागरण

टिहरी झील में आयोजित पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर की रोइंग प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई टिहरी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) की ओर से टिहरी झील में आयोजित 25वें अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

तीसरे दिन रोइंग प्रतियोगिता की 2000 मीटर रेस में विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र बलों की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

पुरूष व महिला वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आइटीबीपी ने तीन स्वर्ण व तीन रजत पदक और असम रायफल ने दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है।

Police Water Sports

शुक्रवार को रोइंग प्रतियोगिता की 2000 मीटर पुरुष वर्ग की सिंगल स्कल्स रेस में असम राइफल ने स्वर्ण, सीआइएसएफ ने रजत व राजस्थान पुलिस की टीम ने कांस्य मेडल जीता।

डबल्स स्कल्स रेस में असम राइफल्स ने स्वर्ण, एसएसबी ने रजत व उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांस्य पदक हासिल किया।

वहीं, क्राकलेस पियर्स रेस में सीआरपीएफ ने स्वर्ण, आइटीबीपी ने रजत व बीएसएफ ने कांस्य पदक हासिल किया। क्राकलेस फोर्स रेस में आइटीबीपी ने स्वर्ण, सीआइएसएफ ने रजत और बीएसएफ ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

रोइंग प्रतियोगिता की 2000 मीटर महिला वर्ग की सिंगल स्कल्स रेस में सीआइएसएफ ने स्वर्ण, आइटीबीपी ने रजत और बीएसएफ ने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की।

डबल स्कल्स में आइटीबीपी ने स्वर्ण, असम राइफल्स ने रजत और सीआइएसएफ ने कांस्य पदक हासिल किया। क्राकलेस पियर्स रेस में बीएसएफ ने स्वर्ण, आइटीबीपी ने रजत और उड़ीसा राइफल्स ने कांस्य पदक हासिल किया।

क्राकलेस फोर्स रेस में आइटीबीपी ने स्वर्ण, एसएसबी ने रजत और असम राइफल्स ने कांस्य पदक जीता।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की टिहरी झील में उठाएं सस्ते दामों पर रोमांच का लुत्फ, ये है वॉटर स्पोर्ट्स की रेट लिस्ट

यह भी पढ़ें- टिहरी झील में 8 अप्रैल से शुरू होगी National Water Sports प्रतियोगिता, 500 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम