देवप्रयाग के पास कार खाई में गिरी, चालक सहित चार घायल
देवप्रयाग के पास तीनधारा में एक एसेंट कार खाई में जा गिरी। हादसे में चालक सहित चार लोग घायल हो गए। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
टिहरी, [जेएनएन]: देवप्रयाग के पास तीनधारा में एक एसेंट कार खाई में जा गिरी। हादसे में चालक सहित चार लोग घायल हो गए। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसा गत देर रात को हुआ। इस टैक्सी वाहन को गढ़ी कैंट देहरादून निवासी राजेंद्र सिंह 48 वर्ष चला रहे थे। वाहन में उनकी पत्नी विमला देवी (45 वर्ष) के साथ ही राजेंद्र सिंह (53 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह निवासी ब्लॉक नं. 101 टीएचडीसी कॉलोनी देहराखास देहरादून, उनकी बेटी पूजा सवार थे।
ये सभी लोग ग्राम कोटी पाबौ पौड़ी से देहरादून जा रहे थे। तीन धारा शौचालय के पास अचानक अनियंत्रित होकर कार सड़क से करीब 10 मीटर खाई में गिर गई। इस पर आसपास के लोग मदद को दौड़े और सभी को खाई से बाहर निकाला। हादसे में कार चालक को चोट आई। अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए। सभी को 108 सेवा के माधयम से देवप्रयाग अस्पताल भिजवाया गया।
यह भी पढ़ें: दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक घायल
यह भी पढ़ें: खाई में गिर रही थी बच्चों से भरी बस, तभी हुआ ये चमत्कार
यह भी पढ़ें: चंपावत में बाइक के खाई में गिरने से दो युवकों की मौत