विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 13 Dec 2016 07:08 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 15 Dec 2016 05:30 AM (GMT+05:30)

जखोली के जंगल में घास काटने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। बुरी तरह घायल महिला को उपचार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: जखोली में महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
पर्वतीय क्षेत्र में इन दिनों भालू के हमले से ग्रामीण भयभीत हैं। जखोली विकासखंड में जखोली गांव में भी एक महिला भालू से हमले का शिकार हो गई। 45 वर्षीय कुंदनी देवी पत्नी रघुवीर सिंह दोपहर घास लेने जंगल गई थी।

पढ़ें-दो भालुओं ने किशोरी पर किया हमला, ऐसे बचाई जान
इसी दौरान एक भालू उसके सामने आ गया और हमला कर दिया। महिला ने भालू के हमले से खुद को बचाने का प्रयास किया। साथ ही शोर भी मचाया। आसपास की महिलाओं ने भी उसे बचाने को हल्ला मचाया। इस पर भालू जंगल की ओर भाग गया।

पढ़ें:-आठ माह की गर्भवती महिला पर दो भालुओं ने किया हमला
हमले में घायल महिला के सिर व कमर पर चोट लगी है। अन्य महिलाओं के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जखोली में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक महिला की स्थिति खतरे से बाहर है।
पढ़ें: खेत पर काम कर रही महिला को भालू ने किया घायल

पढ़ें:-साहसी महिला ने दस मिनट तक संघर्ष कर भालू को भगाया