नवंबर के पहले सप्ताह में केदारनाथ धाम आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तैयारियां शुरू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर के प्रथम सप्ताह में केदारनाथ धाम का दौरा प्रस्तावित है। इस संभावित दौरे के लिए ...और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी जागरण, रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में केदारनाथ धाम में दर्शन करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने केदारनाथ धाम पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति का केदारनाथ धाम में दर्शन का कार्यक्रम नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। इसी के मद्देनजर उन्होंने स्वयं धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
जिलाधिकारी ने उम्मीद जताई कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभागों से जुड़ी तैयारियां निर्धारित समय के भीतर पूरी कर लेंगे। उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
राष्ट्रपति के संभावित दौरे को देखते हुए केदारनाथ धाम में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि, राष्ट्रपति के कार्यक्रम की अंतिम तिथि की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें- शीतकाल के लिए 10 नवंबर को गंगोत्री धाम तो 11 नवंबर को यमुनोत्री और केदारनाथ के बंद होंगे कपाट
यह भी पढ़ें- सिर्फ केदारनाथ-बद्रीनाथ नहीं, देवभूमि की असली पहचान हैं ये जागर गीत, ढोल-दमाऊ की थाप से जुड़ी है परंपरा
