विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शीतकाल के लिए 10 नवंबर को गंगोत्री धाम तो 11 नवंबर को यमुनोत्री और केदारनाथ के बंद होंगे कपाट

By Jagran NewsEdited By: Sachin Sharma
Published: Tue, 20 Oct 2026 08:03 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2026 08:05 AM (IST)

गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे, जबकि यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को भैयादूज पर बंद किए जाएंगे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को बंद होंगे।

  2. यमुनोत्री व केदारनाथ के कपाट 11 नवंबर को बंद।

  3. बदरीनाथ कपाट बंद होने की तिथि जल्द घोषित होगी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। चारधाम में गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर 10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। वहीं, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट परंपरा के अनुसार भैयादूज पर्व पर 11 नवंबर को बंद किए जाएंगे।

केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने का मुहूर्त विजयदशमी पर्व पर मंगलवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में निकाला जाएगा। इसी मौके पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि व मुहूर्त के साथ पंचपूजा व डोली यात्रा के कार्यक्रम भी घोषित होंगे।

गंगोत्री धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त सोमवार को नवमी तिथि को निकाला गया। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल और सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि धाम के कपाट 10 नवंबर को अमृत बेला में अभिजीत मुहूर्त पर दोपहर 12:05 बजे बंद किए जाएंगे। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मुखवा के लिए रवाना होगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के केस दर्ज कराते ही फोन बंदकर फरार हुआ पति पप्पू गिरधारी, लोकेशन तलाश रही पुलिस