विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया पराक्रम, जांबाजी के लिए ले. कर्नल मोहन सिंह बर्त्वाल को सेना मेडल से किया सम्मानित

Published: Mon, 12 Jan 2026 06:15 PM (IST)

केदारघाटी के त्रियुगीनारायण निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन सिंह बर्त्वाल को ऑपरेशन 'सिंदूर' में अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के उत्कृष्ट ...और पढ़ें

आपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस के लिए सेना मेडल से सम्मानित होते लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन सिंह बर्त्वाल। जागरण

आपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस के लिए सेना मेडल से सम्मानित होते लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन सिंह बर्त्वाल। जागरण

HighLights

  1. लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन सिंह बर्त्वाल को सेना मेडल मिला।

  2. ऑपरेशन 'सिंदूर' में अदम्य साहस का प्रदर्शन किया।

  3. केदारघाटी निवासी, राजपूत रेजिमेंट में तैनात हैं।

संवाद सूत्र, जागरण, फाटा। केदारघाटी के सीमांत गांव त्रियुगीनारायण निवासी तथा राजपूत रेजिमेंट की चतुर्थ बटालियन में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन सिंह बर्त्वाल को आपरेशन ‘सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, शौर्य एवं पराक्रम का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया गया है।

वह सेवानिवृत्त कैप्टन शिव लाल बर्त्वाल के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से केदारघाटी सहित पूरे जनपद में हर्ष और गर्व का माहौल है।

लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन सिंह बर्त्वाल वर्तमान में उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ में तैनात हैं। सेना द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान उनके अनुकरणीय नेतृत्व, साहसिक निर्णय क्षमता और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विधायक आशा नौटियाल, दायित्वधारी ऐश्वर्या रावत, ब्लाक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य अमित मैंखंडी, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकित गैरोला, प्रेम गोस्वामी, राजेश भट्ट, अशोक सेमवाल सहित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

आपरेशन सिंदूर

गौरतलब है कि भारत की ओर से सात मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था। जो 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का निर्णायक जवाब था। आपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी क्षेत्र के गहरे अंदर तक सटीक हमलों में 100 से अधिक आतंकियों को खत्म कर दिया गया था। इसके बाद एक संक्षिप्त, लेकिन भीषण चार-दिवसीय संघर्ष हुआ थो। इस आपरेशन ने 10 मई को विराम लिया था।

यह भी पढ़ें- सेना भर्ती में बढ़ा एक और नियम, अग्निवीरों पर होगा लागू; शादी कर ली तो नहीं बन सकेंगे Indian Army में सैनिक

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर जारी है', उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कौन से परिवर्तन कर रही सेना?