विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा फिर शुरू, 10 हजार से अधिक तीर्थ यात्री सोनप्रयाग से हुए रवाना; देखें वीडियो

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 17 Sep 2022 09:01 PM (IST)

Kedarnath Yatra मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए शुक्रवार को रोकी गई केदारनाथ यात्रा शनिवार को फिर शुरू हो ...और पढ़ें

Kedarnath Yatra: मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए रोकी गई केदारनाथ यात्रा शनिवार को फिर शुरू हो गई।
Kedarnath Yatra: मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए रोकी गई केदारनाथ यात्रा शनिवार को फिर शुरू हो गई।

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: Kedarnath Yatra: मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए शुक्रवार को छह हजार से अधिक यात्री सोनप्रयाग में रोके गए थे, लेकिन शनिवार को मौसम ठीक होने पर सोनप्रयाग से सुबह से ही यात्रियों को जाने की अनुमति दी गई। दस हजार से अधिक यात्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए।

शुक्रवार को रोकी गई थी केदारनाथ यात्रा

मौसम के अलर्ट को देखते हुए शुक्रवार को केदारनाथ यात्रा सुबह 11 बजे बाद रोक दी गई थी। सोनप्रयाग से आगे केदारनाथ जाने के लिए यात्रियों को अनुमति नहीं दी गई।

मौसम साफ होने पर प्रशासन ने दी अनुमति

शनिवार को भी आशंका जताई जा रही थी कि मौसम अलर्ट को देखते हुए यात्रियों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, लेकिन सुबह केदारघाटी में मौसम में थोड़ा सुधार को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा को सुचारू रखा। हेलीकाप्टर से यात्री आवाजाही जारी रही।

दस हजार से अधिक तीर्थ यात्री केदारनाथ हुए रवाना

शनिवार को सोनप्रयाग, गौरीकुंड में सुबह से ही बड़ी संख्या में यात्री केदारनाथ जाने के लिए एकत्रित हो गए थे। सुबह 10 बजे तक 8280 तीर्थयात्री व 12 बजे तक दस हजार से अधिक यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम को रवाना हुए।

पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम हैं तैनात

इसके बाद भी यात्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना होते रहे। इस दौरान पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ निरंतर यात्रा मार्ग में मुस्तैद रही। जहां भी यात्रियों को दिक्कतें महसूस हो रही थी, सभी टीमें मदद में जुटी रही।

यात्रा सुचारू रूप से हो रही संचालित : पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Kedarnath मंदिर के गर्भगृह को स्वर्णमंडित करने के लिए चांदी हटाई, तीर्थपुरोहितों से विरोध न करने पर बनी सहमति