विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केदारनाथ में खच्चरों के चारे में छिपा ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, 494 बोतल बरामद

Published: Thu, 28 May 2026 05:06 AM (IST)

रुद्रप्रयाग पुलिस ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर खच्चरों के चारे में छिपाकर ले जाई जा रही 494 बोतल अंग्रेजी शराब ...और पढ़ें

केदारनाथ में खच्चरों के चारे में छिपा ले जाई जा रही थी 494 बोतल अंग्रेजी शराब। AI जेनेरेटेड फोटो

केदारनाथ में खच्चरों के चारे में छिपा ले जाई जा रही थी 494 बोतल अंग्रेजी शराब। AI जेनेरेटेड फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फाटा चौकी पुलिस और एसओजी रुद्रप्रयाग की संयुक्त टीम ने खच्चरों के चारे में छिपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 494 बोतलें बरामद की हैं।

पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर हुए तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यात्रा मार्गों में शराब की अवैध बिक्री और तस्करी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान चौकी फाटा और एसओजी टीम ने फाटा के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका और तलाशी ली। शुरुआती जांच में वाहन में खच्चरों का चारा लदा दिखाई दिया, लेकिन तलाशी लेने पर चारे के नीचे छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की 494 बोतल बरामद हुई।

यह भी पढ़ें- देहरादून में ईद-उल-अजहा की धूम, एक कुंतल का सिकंदर सवा लाख और टाइगर 70 हजार में बिका

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मतांतरण कराने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार, दो फरार