विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में ईद-उल-अजहा की धूम, एक कुंतल का सिकंदर सवा लाख और टाइगर 70 हजार में बिका

Published: Wed, 27 May 2026 06:53 PM (IST)

देहरादून में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जाएगी, जिसके लिए शहर की 81 ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज़ अदा की जाएगी।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। मुस्लिम मतावलंबी का पर्व ईद-उल-अजहा यानी बकरीद गुरुवार को मनाई जाएगी। शहर के 81 ईदगाह व विभिन्न मस्जिदों में नमाज अता की जाएगी। वहीं देर शाम तक हरिद्वार बाइपास स्थित कबाड़ी बाजार समेत विभिन्न बकरे के बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। धर्मगुरुओं ने शांति व शासन प्रशासन के दिशा निर्देश का पालन करते हुए पर्व मनाने की अपील की है।

बकरीद को लेकर मुस्लिम बाहुल क्षेत्रों में हर्ष व उल्लास का माहौल है। शहर काजी मुफ्ती हशीम अहमद कासमी ने बताया कि ईदगाह देहरादून में ईद की नमाज सुबह साढ़े सात बजे और जामा मस्जिद पलटन बाजार में सुबह आठ बजे अदा की जाएगी। कुर्बानी के बाद साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। पर्व को लेकर जमीयत-ए- उलेमा-एक हिंद देहरादून व मदरसा दार-ए-अरकम आजाद कालोनी की ओर से नमाज का समय भी निर्धारित किया है। इसके तहत जिले के 81 ईदगाह, मस्जिद, मदरसों में नमाज अता होगी। सुबह 5:50 से लेकर 8:30 बजे तक नमाज अता की जाएगी।

देर शाम तक बाजार में रौनक

बकरीद के पूर्व विभिन्न क्षेत्रों में लगी बकरे की मंडी व बाजार में कपड़े से लेकर अन्य जरूरी सामान खरीदने की देर शाम तक भीड़ रही। बाजार में सेवई व कपड़ों की दुकानों पर लोग सामान खरीदते नजर आए। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी कइयों ने एक दूसरे को अग्रिम बधाई के संदेश भेजे।

पेट्रोल-डीजल महंगा, बकरों के दाम भी चढ़े

देहरादून: बकरीद को लेकर देर रात तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बकरा बाजार सजा रहा। छुटमलपुर, रुड़की, सहारनपुर, नजीबाबाद और मिर्जापुर समेत विभिन्न क्षेत्रों से कारोबारी वाहन में बकरे लेकर दून पहुंचे।

कारोबारियों के अनुसार इस बार पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का असर बकरों के दाम पर भी साफ दिखाई दे रहा है। पिछले वर्ष जहां बकरों की शुरुआती कीमत 16 से 18 हजार रुपये थी, वहीं इस बार यह बढ़कर 20 से 22 हजार रुपये तक पहुंच गई है। बाजार में सामान्य तौर पर बकरे 25 हजार से 40 हजार रुपये तक बिक रहे हैं।

सहारनपुर से आए व्यापारी अब्दुल गफ्फार ने बताया कि बताया कि डीजल महंगा होने से वाहन का किराया बढ़ गया है, जिसका असर बकरों की कीमतों पर पड़ा है। जिस वाहन को पिछले वर्ष तक 10 हजार में बुक करके लाते थे वह इस बार 15-16 हजार रुपये में पड़ा। वहीं रुड़की के कारोबारी नदीम कुरैशी ने कहा कि चारे और परिवहन खर्च में बढ़ोतरी के कारण इस बार दाम बढ़ाने पड़े हैं।

एक कुंतल का सिकंदर सवा लाख और टाइगर 70 हजार में बिका

देहरादून: ईद-उल-अजहा पर बकरों की कुर्बानी की तैयारियों में लोग जुट गए। हरिद्वार बाइपास, रायपुर, इन्नामुल्ला बिल्डिंग समेत विभिन्न क्षेत्रों में बकरों की मंड़ी सजी। जहां छुटमलपुर, रुड़की, उत्तर प्रदेश के सहारपुर, नजीबाबाद, मिर्जापुर समेत विभिन्न जिलों से बकरे लाए गए हैं। हरिद्वार बाइपास में सजी मंडी में 20 हजार से लेकर सवा लाख रुपये तक के बकरे बिके।

यहां ऋषि विहार निवासी इमरान का एक कुंतल वजन वाला सिकंदर सवा लाख रुपये में बिका। जबकि छुटमलपुर के व्यापारी शाकिर अली का टाइगर 70 हजार में बिक्री हुई। इमराज ने बताया कि एक कुंतल का बकरा जिसे सिकंदर दिया गया है। इसकी ऊंचाई 43 इंज और लाल व सफेद रंग में आकर्षक है। बताया कि खाने में इसे हर दिन आधा किलो बादाम, मक्का, चना दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- रोक हटी, नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में होगी बकरीद की नमाज

यह भी पढ़ें- बकरीद पर सार्वजनिक स्थानों पर नमाज और कुर्बानी नहीं, हल्द्वानी में सख्त निर्देश जारी