यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kedarnath Yatra: आनलाइन ठगी के शिकार हुए महाराष्ट्र के तीर्थयात्री, 5.89 लाख में बुक कराए थे 70 हेली टिकट
Kedarnath Yatra महाराष्ट्र के तीर्थयात्री आनलाइन ठगी के शिकार हुए हैं। महाराष्ट्र के 70-सदस्यीय दल ने 5.89 लाख में पवन ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, फाटा (रुद्रप्रयाग): Kedarnath Yatra 2022 : प्रशासन की ओर से सख्ती के तमाम दावों के बावजूद केदारनाथ आने वाले तीर्थ यात्री हेली टिकटों की आनलाइन ठगी का लगातार शिकार हो रहे हैं।
बिना दर्शन के ही पड़ा लौटना
शुक्रवार को महाराष्ट्र के तीर्थ यात्रियों का 70-सदस्यीय दल फिर आनलाइन ठगी की चपेट में आ गया। ऐसे में सभी तीर्थ यात्रियों को बिना दर्शन के ही वापस लौटना पड़ा।

आनलाइन बुक कराए थे 70 टिकट
दल के लीडर श्रीरामपुर-महाराष्ट्र निवासी देवीदास वाकचौरे ने बताया कि उन्होंने 5.89 लाख की धनराशि जमा कर 70 तीर्थ यात्रियों के टिकट आनलाइन बुक कराए थे। लेकिन, शुक्रवार को हेली कंपनी पवन हंस के दफ्तर में पहुंचने पर पता चला कि सारे टिकट फर्जी हैं।
साइबर क्राइम सेल में दर्ज कराई रिपोर्ट
इस संबंध में पूछने पर कंपनी की ओर से उन्हें गढ़वाल मंडल विकास निगम के बुकिंग काउंटर पर जाने का कहा गया। वहां भी टिकट नकली बताए गए। इस पर उन्होंने साइबर क्राइम सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
धोखाधड़ी करने वालों से रहें सावधान
वहीं, पवन हंस के बेस मैनेजर अनिल उप्रेती ने बताया कि कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर स्पष्ट लिखा है कि केदारनाथ यात्रा के लिए टिकट कंपनी बुक नहीं करती, इसलिए धोखाधड़ी करने वालों से सावधान रहें। बताया कि कंपनी की ओर से इसकी शिकायत पुलिस से भी की जा चुकी है।
हेली टिकट के नाम पर हो रही ठगी
तीर्थ यात्रियों को ठगे जाने की इस घटना से केदारघाटी के व्यवसायियों में भी शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश है। स्थानीय निवासी नितिन जमलोकी ने कहा कि इतना समय बीत जाने के बाद भी हेली टिकटों की आनलाइन ठगी पर लगाम नहीं लग पा रही।
यह भी पढ़ें: Kedarnath के लिए हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग करने वाले सावधान, ठगी का शिकार हो रहे तीर्थ यात्री
कई ठगों के विरुद्ध की गई कार्रवाई
इसका असर निश्चित रूप से यात्रा पर भी पड़ेगा। जबकि, पुलिस का कहना है कि हेली टिकट के नाम पर ठगी के मामले लगातार आ रहे हैं। इनमें से कई ठगों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा चुकी है।
