Move to Jagran APP

Kedarnath Yatra: केदारनाथ के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक, सभा मंडल से ही कर रहे शिवलिंग के दर्शन

Kedarnath Yatra मंदिर समिति केदारनाथ के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ने पर सभा मंडल से ही स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन कर रहे हैं। सभी यात्रियों के दर्शन करने तक केदार बाबा के कपाट खुल रखे जा रहे हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 17 Sep 2022 09:37 PM (IST)Updated: Sat, 17 Sep 2022 09:37 PM (IST)
Kedarnath Yatra: केदारनाथ के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक, सभा मंडल से ही कर रहे शिवलिंग के दर्शन
Kedarnath Yatra 2022 केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर मंदिर समिति ने रोक लगा दी है।

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: Kedarnath Yatra 2022 केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर मंदिर समिति ने रोक लगा दी है। अब भक्त स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन सभा मंडल से ही कर रहे हैं।

loksabha election banner

हर दिन आ रहे दस हजार से अधिक यात्री

केदार बाबा के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में सितंबर शुरू होते ही भारी बढ़ोत्तरी होने लगी है। पिछले तीन से चार दिनों से रोजाना औसतन दस हजार से 13 हजार यात्री दर्शनों को आ रहे हैं।

सभा मंडल से ही करेंगे स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन

यात्रियों की संख्या को देखते हुए मंदिर समिति ने यात्रियों के गर्भगृह में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यात्री सभा मंडल से ही स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन कर रहे हैं। हालांकि विशेष पूजाएं मंदिर के अंदर जारी हैं।

मंदिर में दर्शन का समय भी बढ़ाया

वहीं मंदिर का समय भी बढ़ा दिया गया है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए रात्रि साढ़े 12 बजे से ही विशेष पूजाएं शुरू की जा रही हैं, जो सुबह पांच बजे तक चल रही हैं। दर्शन करने वाले यात्री भी नौ बजे रात्रि तक लाइन में खड़े होकर दर्शनों का इंतजार कर रहे हैं।

केदारनाथ में पहुंच रही यात्रियों की भारी भीड़

मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि केदारनाथ में यात्रियों की भारी भीड़ दर्शनों को पहुंच रही है, जिसको देखते हुए गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। पूर्व में यात्री गर्भगृह में जाकर स्वंभू शिवलिंग के दर्शन कर रहा था, लेकिन अब यात्रियों की संख्या बढ़ने पर सभा मंडल से ही स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन कर रहे हैं।

विशेष पूजाएं भी रात्रि में की जा रही

उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर यह निर्णय लिया गया है। विशेष पूजाएं भी इन दिनों रात्रि साढ़े बारह बजे से शुरू की जा रही हैं, जो सुबह पांच बजे तक संचालित होती हैं।

वर्षा होने पर यात्रियों को हो रही दिक्कत

शाम को जब तक लाइन में खड़े सभी यात्री दर्शन नहीं कर लेते तब तक कपाट खोले जाते हैं। इन दिनों लगभग नौ बजे तक यात्री दर्शन कर रहे हैं। वर्षा होने पर यात्रियों को भी दिक्कत हो रही है। शाम को पहुंचने पर यात्री बारिश व ठंड बढ़ने पर सुबह ही दर्शनों को पहुंच रहे हैं।

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा फिर शुरू, 10 हजार से अधिक तीर्थ यात्री सोनप्रयाग से हुए रवाना; देखें वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.