विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kedarnath Helicopter Crash: तीन घंटे तक धू-धूकर जलता रहा क्रैश हेलीकाप्टर, खराब मौसम रही हादसे की वजह

By Jagran NewsEdited By: Sunil Negi
Published: Tue, 18 Oct 2022 05:38 PM (IST)

Kedarnath Helicopter Crash केदारनाथ में आज मंगलवार को एक हेलीकाप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट सहित सात लोगों ...और पढ़ें

Kedarnath Helicopter Crash: हेलीकाप्टर में लगभग तीन घंटे तक धू-धूकर जलता रहा।
Kedarnath Helicopter Crash: हेलीकाप्टर में लगभग तीन घंटे तक धू-धूकर जलता रहा।

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: Kedarnath Helicopter Crash केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी-मस्ता आ रहा आर्यन हेली कंपनी का हेलीकाप्टर गरुडचट्टी देवदर्शनी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में छह तीर्थयात्रियों व पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया गया।

खराब मौसम रही हादसे की वजह

रेस्‍क्‍यू टीम ने सभी मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हेलीकाप्टर में लगभग तीन घंटे तक धू-धूकर जलता रहा। घटना का कारण मौसम खराब होना बताया जा रहा है।

हेलीकाप्‍टर में हुए दो ब्‍लास्‍ट

मंगलवार सुबह लगभग 11 बजकर 45 मिनट पर केदारनाथ से गुप्तकाशी-मस्ता के लिए आर्यन हेली कंपनी के हेलीकाप्टर ने उड़ान भरी। केदारनाथ धाम से लगभग तीन किमी दूरी पर गरुरचट्टी देवदर्शनी के पास अचानक हेलीकाप्टर से दो ब्लास्ट की आवाज हुई। जिसके बाद हेलीकाप्‍टर में आग लग गई और हेलीकाप्टर धू-धूकर जलने लगा।

केदारनाथ धाम तक सुनाई दी धमाके की अवाज

प्रत्यक्षर्शियों के अनुसार, हेलीकाप्टर में आग लगने के बाद सीधे जमीन पर गिर गया। ब्लास्ट की आवाज केदारनाथ धाम तक सुनाई दी। केदारनाथ पैदल मार्ग जा रहे यात्रियों व रुद्राप्वांट से भी इस दुर्घटना को लोगों ने अपनी आंखों से देखा। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें: Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ आपदा में रेस्क्यू के दौरान हुए थे 3 हेलीकाप्टर क्रैश, 23 की हुई थी मौत

सभी सात शव किए बरामद

सूचना पर पुलिस प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व जिला आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। शव क्षत-विक्षत स्थिति में पड़े थे। सभी सात मृतकों के शव बरामद कर लिए गए है।

यह भी पढ़ें : Kedarnath Helicopter Crash : हेलीकॉप्‍टर क्रैश में 7 लोगों की मौत, मुख्‍यमंत्री ने दिए हादसे की जांच के आदेश

मृतकों का विवरण

  1. अनिल सिंह, पायलट उम्र-57 निवासी महाराष्ट्र ।
  2.  पूर्वा रामानुज, उम्र- 26 वर्ष निवासी गुजरात।
  3.  क्रुती बराड उम्र- 30 वर्ष निवासी गुजरात।
  4.  ऊर्वी बराड उम्र- 25 वर्ष निवासी गुजरात।
  5.  सुजाता उम्र- 56 वर्ष निवासी तमिलनाडु।
  6. प्रेम कुमार उम्र- 63 वर्ष निवासी तमिलनाडु ।
  7.  कला उम्र- 60 वर्ष निवासी तमिलनाडु।

मृतकों में पायलट भी शामिल

शवों को हेली से गुप्तकाशी लाया जा रहा है, यहां से जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतकों में हेलीकाप्टर के पायलट अनिल कुमार भी शामिल है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हेलीकाप्टर क्रैश होने से कई हिस्सों में टूट गया है और बीच का हिस्सा जलकर राख हो गया है।

यह भी पढ़ें: Kedarnath Helicopter Crash Photos : दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, मंदिर से 3 किमी दूर हुए हादसे का शिकार