विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ आपदा में रेस्क्यू के दौरान हुए थे 3 हेलीकाप्टर क्रैश, 23 की हुई थी मौत

By Jagran NewsEdited By: Sunil Negi
Published: Tue, 18 Oct 2022 12:36 PM (IST)

Kedarnath Helicopter Crash वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के दौरान भी रेस्क्यू करते हुए तीन हेलीकॉप्टर केदारनाथ में हादसे का ...और पढ़ें

Kedarnath Helicopter Crash केदारनाथ में वर्ष 2013 में रेस्क्यू करते हुए वायुसेना के हेलीकॉप्टर समेत 3 हेलीकॉप्टर र्घटनाग्रस्त हुए थे।
Kedarnath Helicopter Crash केदारनाथ में वर्ष 2013 में रेस्क्यू करते हुए वायुसेना के हेलीकॉप्टर समेत 3 हेलीकॉप्टर र्घटनाग्रस्त हुए थे।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Kedarnath Helicopter Crash केदारनाथ में आज एक हेलीकाप्टर फिर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। यह पहली दुर्घटना नहीं है। केदारनाथ आपदा के दौरान भी वर्ष 2013 में रेस्क्यू करते हुए वायुसेना के एमआइ-17 हेलीकॉप्टर समेत 3 हेलीकॉप्टर र्घटनाग्रस्त हो गए थे। इन हादसे में में 23 लोगों को जान गई थी।

मौसम हर समय लेता है इम्तिहान

पहाड़ का मौसम रेस्क्यू के दौरान हमेश इम्तिहान लेती रही हैं। आपको बता दें कि 16 और 17 जून 2013 को केदारनाथ में भारी तबाही आई थी। इसके बाद 19 जून को केंद्र सरकार ने वायु सेना को रेस्क्यू के लिए भेजा। वायु सेना ने नौ दिनों तक केदारनाथ की पहाड़ि‍यों पर रेस्क्यू कर फंसे हजारों तीर्थयात्रियों की जान बचाई थी।

2013 को हुआ वायुसेना का हेलीकाप्‍टर क्रैश

25 जून 2013 का दिन था। वायु सेना का एक एमआइ-17 हेलीकॉप्टर गौचर से गुप्तकाशी होते हुए केदारनाथ पहुंचा था। केदारनाथ में दाह-संस्कार की लकड़ी छोड़कर एमआइ-17 हेलीकॉप्टर लौट रहा था। इसी दौरान मौसम खराब हो गया। इस कारण दोपहर दो बजे गौरीकुंड के पास हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर क्रैश हो गया।

20 लोगों की हुई थी मौत

हेलीकॉप्टर क्रैश की सूचना उस दिन शाम साढ़े चार बजे मिली। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर को ढूंढने में भी 2 दिन लग गए थे। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 20 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें वायु सेना के 2 पायलट समेत 5 क्रू-मेंबर, एनडीआरएफ के 9 सदस्य और आइटीबीपी के 6 लोग शामिल थे।

28 जून 2013 को भी हुआ हेलीकाप्‍टर क्रैश

28 जून 2013 को केदारनाथ से दो किलोमीटर दूर गरुड़चट्टी के पास एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस दुर्घटना में पायलट व को-पायलट समेत 3 लोगों की मौत हुई थी। यह हेलीकॉप्टर भी रेस्‍क्‍यू में लगा था।

यह भी पढ़ें:- त्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत; ले जा रहा था राहत सामग्री

19 जून 2013 को रेस्क्यू हुआ था हेलीकाप्‍टर क्रैश

इससे पूर्व 19 जून 2013 को रेस्क्यू के दौरान जंगलचट्टी में भी एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: Kedarnath Helicopter Crash : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत, हेली सेवाओं पर रोक