विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केदारनाथ के कपाट खुलते ही आसमान से हुई फूलों की बरसात, घाटी में गूंजा 'हर-हर महादेव'

Published: Wed, 22 Apr 2026 11:02 AM (IST)

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, ...और पढ़ें

HighLights

  1. केदारनाथ धाम के कपाट शुभ मुहूर्त में खुले

  2. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे उपस्थित

  3. हेलीकॉप्टर से मंदिर पर भव्य पुष्प वर्षा हुई

जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार प्रातः शुभ मुहूर्त में ठीक 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसी के साथ केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया।

कपाट खुलने के इस पावन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। इस दौरान हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने और पूरा धाम भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।

यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम के कपाट खुले: 'हर-हर महादेव' के जयकारों की गूंज; सीएम धामी भी पहुंचे

यह भी पढ़ें- फूलों से सजाया जा रहा है केदारनाथ, कल गौरीकुंड से धाम पहुंचेगी बाबा केदार की डोली

यह भी पढ़ें- केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग, 15 जून तक के सभी टिकट कुछ ही घंटों में बुक


image

प्रातः लगभग 4 बजे से ही धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो गए थे।

image

पंचमुखी डोली की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान की डोली को मंदिर प्रांगण में लाया गया, जहां निर्धारित प्रक्रिया के तहत कपाट खोलने की तैयारियां पूरी की गईं।

image

ठीक 8 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही सर्वप्रथम भगवान की पंचमुखी डोली को गर्भगृह में प्रवेश कराया गया और सभी धार्मिक औपचारिकताओं के पश्चात भगवान केदारनाथ विधिवत विराजमान हुए।

image

कपाट खुलने के दौरान हेलीकॉप्टर से मंदिर पर भव्य पुष्प वर्षा की गई, जिसने श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था को और भी बढ़ा दिया।

image

इस भव्य आयोजन के साथ ही बाबा केदार के दर्शन के लिए देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू हो गया है।

image

श्रद्धा, आस्था और भक्ति के इस अद्भुत संगम ने पूरे केदारनाथ धाम को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।