विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फूलों से सजाया जा रहा है केदारनाथ, कल गौरीकुंड से धाम पहुंचेगी बाबा केदार की डोली

Published: Mon, 20 Apr 2026 08:23 PM (IST)

बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह डोली फाटा से प्रस्थान कर गौरीकुंड स्थित गौरीमाई मंदिर पहुंची। 22 अप्रैल को शुभ लग्न अनुसार भगवान केदारनाथ के कपाट खुलेंगे।

HighLights

  1. बाबा केदार की डोली गौरीकुंड स्थित गौरीमाई मंदिर पहुंची

  2. 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

  3. डोली का पुष्प एवं अक्षतों से जोरदार स्वागत किया गया

संवाद सूत्र, फाटा (रुद्रप्रयाग)। 12 ज्योर्तिलिंग में शामिल भगवान केदारनाथ पंचमुखी चल विग्रह डोली ने फाटा से प्रस्थान कर रात्रि प्रवास के लिए गौरीकुंड स्थित गौरीमाई मंदिर पहुंची।

इस दौरान सेना के बैंड की धुनों एवं हजारों भक्तों के जयकारों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इस दौरान केदारनाथ धाम को रंग विरेंगे फूलों से सजाया जा रहा है। 22 अप्रैल को शुभलग्नानुसार भगवान केदारनाथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। 

रविवार को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के बाद बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई थी।

सेना के बैंड की धुन एवं हजारों भक्तों की मौजूदगी में बाबा केदार की उत्सव डोली यात्रा ने विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी होते हुए रात्रि प्रवास के लिए फाटा पहुंची थी।

Baba Kedar Ki Doli

विभिन्न पड़ावों पर डोली का पुष्प एवं अक्षतों से स्वागत किया गया। बाबा की उत्सव डोली के फाटा आगमन के अवसर पर पंच केदार सेवा सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने भजन संध्या का आयोजन किया।

इसमें कलाकारों ने एक के बाद एक भजनों की शानदार प्रस्तुतियों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। होटल एसोसिएशन केदारघाटी ने विशाल भंडारे का आयोजन किया।

सोमवार को सुबह आठ बजे बाबा केदार को मुख्य पुजारी ने विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बाबा केदार डोली का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद बाबा केदार की डोली अपने अगले पड़वा के लिए गौरीकुंड के लिए रवाना हुई।

डोली के रवाना होने के दौरान आर्मी की बैंड धुन के साथ स्कूली बच्चे तथा भक्त बड़ी तादात में दिखाई दिए। डोली ने बड़ासू, शेरसी, रामपुर, सीतापुर, सोनप्रयाग होते हुए देर सांय गौरीमाई मंदिर गौरीकुंड पहुंची। जहां डोली का पुष्प एवं अक्षतों से जोरदार स्वागत हुआ।

मंगलवार को उत्सव डोली गौरीमाई मंदिर से प्रस्थान कर केदारनाथ धाम पहुंचेगी। इसके बाद 22 अप्रैल को लगभग सुबह आठ बजे बाबा केदार के कपाट पौराणिक विधि विधान से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य विनीत पोस्ती, मुख्य पुजारी टी. गंगाधर लिंग, डोली प्रभारी किशन द्विवेदी, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, विष्णु कांत कुर्मांचली, संजय तिवारी सहित पंचगाई हक हकूकधारी तथा सिख रेजिमेंट बैंड एवं बड़ी तादात में श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम में ATS ने संभाला मोर्चा, 23 अप्रैल को खुलेंगे मंदिर के कपाट

यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग: भैरवनाथ पूजन के साथ केदारनाथ यात्रा का शुभारंभ, 22 अप्रैल को खुलेंगे धाम के कपाट