विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग, 15 जून तक के सभी टिकट कुछ ही घंटों में बुक

Published: Thu, 16 Apr 2026 12:21 PM (IST)

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं की बुकिंग 15 जून तक कुछ ही घंटों में पूरी हो गई। उपलब्ध 31,607 टिकटों में से 31,418 तुरंत बुक हो गए।

केदारनाथ धाम के लिए 15 जून तक हेली सेवाएं बुक. File

केदारनाथ धाम के लिए 15 जून तक हेली सेवाएं बुक. File

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं के लिए टिकटों की बुकिंग कुछ ही घंटों में 15 जून तक के लिए बुक हो गई है। खबर लिखे जाने तक उपलब्ध 31,607 हेली टिकटों के सापेक्ष 31,418 टिकट बुक हो चुके थे।

प्रदेश सरकार चारधाम यात्रा के लिए हर वर्ष हेली सेवाओं का संचालन करती है। इस वर्ष चारधाम यात्रा सिरसी, फाटा व गुप्तकाशी के आठ हेलीपैड से संचालित की जानी है। इसके लिए टिकटों की बुकिंग आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हुई।

बुधवार शाम छह बजे से शुरू हुई पहले चरण की बुकिंग 15 जून तक होनी थी। यात्रियों के उत्साह के चलते स्थिति यह रही कि बुकिंग शुरू होने के कुछ घंटों में ही तकरीबन सारे टिकट बुक हो गए। यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने कहा कि हेली टिकटों की बुकिंग को हाथों हाथ लिया गया है।

यह भी पढ़ें- केदारनाथ हेली सेवाओं पर कड़ी निगरानी: उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

यह भी पढ़ें- केदारनाथ हेली सेवाओं का किराया आज हो सकता है तय, टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी

यह भी पढ़ें- केदारनाथ हेली सेवाओं पर अब डिजिटल निगरानी, सुरक्षा होगी मजबूत