विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gaurikund Accident: गौरीकुंड हादसे में लापता 20 लोगों का नहीं चला पता, 5वें दिन भी जारी है सर्च अभियान

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Tue, 08 Aug 2023 09:23 AM (IST)

Gaurikund Accident गौरीकुंड हादसे में लापता 20 लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। मंगलवार को भी ...और पढ़ें

गौरीकुंड हादसे में लापता 20 लोगों का नहीं चला पता, 5वें दिन भी जारी है सर्च अभियान
गौरीकुंड हादसे में लापता 20 लोगों का नहीं चला पता, 5वें दिन भी जारी है सर्च अभियान

रुद्रप्रयाग, जागरण संवाददाता। Gaurikund Landslide: गौरीकुंड हादसे में अभी भी कई लोग लापता है। इनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन भी जारी है। गौरीकुंड में लापता हुए लोगों की खोजबीन के लिए पांचवें दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी है। हल्की बारिश के बावजूद रेस्क्यू टीमें घटनास्थल के साथ ही मंदाकिनी नदी में अभियान चला रही हैं।

गौरीकुंड हादसे में अभी भी करीब 20 लोग लापता है। पांचवें दिन भी लगातार लोगों लापता लोगों की तलाश की जा रही है। परिवार वालों को अपनों के मिलने की उम्मीद है। मंदाकिनी नदी इन दिनों उफान पर है। इसी बीच बारिश के चलते थोड़ी परेशानी भी हो सकती है।

अब तक लापता हैं ये लोग

नाम - उम्र - स्थान

  1. आशु - 23 साल - जलई
  2. प्रियांशु चमोला पुत्र कमलेश चमोला - 18 साल - तिलवाड़ा
  3. रणबीर सिंह - 28 साल - बस्टी
  4. अनिता बोहरा पत्नी अमर बोहरा - 26 साल - नेपाल
  5. राधिका बोहरा पुत्री अमर बोहरा - 14 साल - नेपाल
  6. पिंकी बोहरा पुत्री अमर बोहरा - 8 साल - नेपाल
  7. पृथ्वी बोहरा पुत्र अमर बोहरा - 7 साल - नेपाल
  8. जटिल पुत्र अमर बोहरा - 6 साल - नेपाल
  9. वकील पुत्र अमर बोहरा - 3 साल - नेपाल
  10. विनोद पुत्र बदन सिंह - 26 साल - खानवा भरतपुर
  11. मुलायम पुत्र जसवंत सिंह - 25 साल - नगला बंजारा सहनपुर
  12. सुगाराम पुत्र जोरा सिंह - 45 वर्ष - नेपाल
  13. बम बोहरा पुत्र सतर सिंह बोहरा - 31 वर्ष - नेपाल
  14. चंद्र कामी पुत्र लोउडे कामी - 26 वर्ष - पेरिया नेपाल
  15. धर्मराज पुत्र मुन बहादुर - 56 वर्ष - जुमला नेपाल
  16. नीर बहादुर पुत्र हरि बहादुर रावल - 58 वर्ष - नेपाल
  17. सुमित्रा देवी पत्नी नीर बहादुर - 52 वर्ष - नेपाल
  18. कुमारी निशा पुत्री नीर बहादुर - 20 वर्ष - नेपाल
  19. रोहित बिष्ट पुत्र लक्ष्मन सिंह - उतस्यू चोपड़ा
  20. अमर बोहरा पुत्र मान बहादुर बोहरा - नेपाल

तीन अगस्त को हुई थी लैंडस्लाइड

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर गौरीकुंड डाटपुल के पास तीन अगस्त की रात्रि लगभग 11.30 बजे बारिश के बीच हुए भारी भूस्खलन से तीन दुकानें बह गईं थी। इस हादसे में 23 लोग लापता हुए थे, जिसमें से तीन शव बरामद हो चुके हैं। बाकी 20 लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

जारी है बारिश

रूद्रप्रयाग में बारिश भी हो रही है। जनपद की केदार घाटी में रात्रि से हल्की बारिश जारी है। जिले में कुल 26 मोटर मार्ग अवरुद्ध चल रहे हैं। गौरीकुंड हाईवे नारायणकोटी से आगे अवरूद्ध चल रहा है।