यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दो साल बाद भी दुरस्त नहीं हो सकी पेयजल योजना
रुद्रप्रयाग में ग्रामीणों को पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने इस संबंध में डीएम को पत्र भेजकर योजना की शीघ्र मरम्मत करने की मांग की है।

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: रुद्रप्रयाग जनपद के नौखू-दानकोट निर्माणाधीन मोटरमार्ग से क्षतिग्रस्त गहड़-खाल्यूं पेयजल योजना की मरम्मत दो वर्ष बाद भी नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने इस संबंध में डीएम को पत्र भेजकर योजना की शीघ्र मरम्मत करने की मांग की है।
ग्रामीण परशुराम पंत, अमर सिंह रावत ने डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि बच्छणस्यूं क्षेत्र के अतर्गत लोनिवि ने दो वर्ष पूर्व नौखू-दानकोट मोटरमार्ग के लिए कटिंग कार्य किया तो यहां से गुजरने वाली पेयजल लाइन लगभग 100 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई।
यह भी पढ़ें: संस्कृत आवासीय महाविद्यालय में गहराया पानी का संकट
इससे ग्रामीणों के सम्मुख पेयजल संकट पैदा हो गया। ग्रामीण लंबे समय से योजना की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई है। इससे क्षेत्र के छह दर्जन से अधिक परिवार सर्दियो में भी कई किमी दूर स्रोतो से पानी जुटा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सात दिन में सिर्फ एक बार पानी, गुस्साए ग्रामीणों का हल्ला बोल
कुछ समय तक ग्रामीणों ने स्वयं के प्रयासों से योजना की मरम्मत कर जैसे-तैसे आपूर्ति जारी रखी, लेकिन सड़क के मलबे से उसे अधिक दिनो तक सुरक्षित नही रखा जा सका। वहीं जल संस्थान ने लोनिवि को पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए धनराशि देने की मांग की है।
