विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिता चलाते हैं राशन की दुकान, होनहार बेटा बगैर कोचिंग के बनेगा नायब तहसीलदार

Published: Wed, 30 Sep 2026 01:36 PM (IST)

पिथौरागढ़ के दुबौला गांव निवासी संदीप गिरी ने बिना किसी कोचिंग के उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संस, पिथौरागढ़। प्रतिभायें सुविधाओं की मोहताज नहीं होती, इसे साबित कर दिखाया जिले के दूरस्थ गांव दुबौला निवासी संदीप गिरी ने। उन्होंने बगैर किसी कोचिंग के उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उनका चयन नायब तहसीलदार पद के लिए हुआ है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के अमन जोशी ने सेल्फ स्टडी से पास किया लोअर पीसीएस एग्जाम, बने डिप्टी जेलर

संदीप के पिता केशव गिरी गांव में ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान चलाते हैं। माता गृहिणी हैं। संदीप ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही प्राथमिक विद्यालय से ली। विवेकानंद इंटर कालेज से उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने स्नातक किया।

घर पर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर उन्होंने लोअर पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उन्होंने अपीन सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। शानदार सफलता पर तमाम लोगों ने संदीप को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- चाय वाले की बेटी गीतांजलि सती ने लोअर पीसीएस परीक्षा में 20वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास