विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के अमन जोशी ने सेल्फ स्टडी से पास किया लोअर पीसीएस एग्जाम, बने डिप्टी जेलर

Published: Sun, 27 Sep 2026 02:45 PM (IST)

चंपावत के पुनेठी निवासी अमन जोशी ने लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर डिप्टी जेलर का पद हासिल किया है। उन्होंने ...और पढ़ें

अमन जोशी.

अमन जोशी.

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, चंपावत। नगर के पुनेठी निवासी अमन जोशी ने लोअर पीसीएस की परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सेल्फ स्टडी ने उन्हें डिप्टी जेलर का मुकाम दिलाया।

मल्लिकार्जुन स्कूल चंपावत की संगती शिक्षिका शांति जोशी और सेवानिवृत्त कैप्टन देवीदत्त जोशी के पुत्र अमन बचपन से होनहार रहे। उन्होंने 10वीं की परीक्षा एबीसी अल्मामेटर स्कूल और इंटर की परीक्षा होली विजडम स्कूल मानेश्वर से किया।

यह भी पढ़ें- पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्स को दिया टाइम... वेब सीरीज भी देखीं, लोअर पीसीएस में टॉपर बने देहरादून के आयुष बेलवाल

माता पिता को दिया सफलता का श्रेय 

दिल्ली से उन्होंने बीएससी आनर्स गणित से किया और पोस्ट ग्रेजुएशन इग्नू दिल्ली से पूरा किया। अमन ने बताया कि वह लगातार सेल्फ स्टडी पर विश्वास करते रहे। बचपन में शिक्षिका मां से मिली प्रेरणा ने उन्हें कामयाबी दिलाई।

उनकी मां कलश संगीत समिति की सदस्य हैं। उनकी सफलता पर डीएम मनीष कुमार, कलश संगीत के समस्त पदाधिकारियों, मल्लिकार्जुन स्कूल प्रबंधन, एबीसी अल्मा मेटर प्रबंधन और होली विजडम स्कूल प्रबंधन ने बधाई दी है। अमन ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता को दिया है।