विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्स को दिया टाइम... वेब सीरीज भी देखीं, लोअर पीसीएस में टॉपर बने देहरादून के आयुष बेलवाल

Published: Sat, 26 Sep 2026 08:17 AM (IST)

मोहकमपुर के आयुष बेलवाल ने लोअर पीसीएस परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया, अपनी पढ़ाई को खेल और वेब सीरीज देखने जैसी रुचियों के साथ संतुलित रखा।

आयुष बेलवाल। स्वयं

आयुष बेलवाल। स्वयं

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए दिन-रात किताबों में जुटे रहने की धारणा को मोहकमपुर के आयुष बेलवाल ने अपनी सफलता से अलग तस्वीर दी है।

उन्होंने तैयारी के दौरान क्रिकेट-फुटबाल खेलने के साथ खाली समय में वेब सीरीज भी देखीं, लेकिन पढ़ाई की नियमितता नहीं टूटने दी। इसी संतुलित दिनचर्या और लगातार मेहनत का नतीजा रहा कि लोअर पीसीएस परीक्षा में उन्होंने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

आइएएस अकादमी से ली कोचिंग 

आयुष ने वर्ष 2017 में सीबीएसई से हाईस्कूल की परीक्षा 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। वर्ष 2019 में इंटरमीडिएट में उन्हें 93.27 प्रतिशत अंक मिले। भौतिकी, रसायन और गणित विषयों के साथ पढ़ाई करते हुए उन्होंने एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से 2022 में स्नातक किया और 83.21 प्रतिशत अंक हासिल किए।

 

यह भी पढ़ें- असफलता को बनाया ढाल, ऋषिकेश की प्रियंका ने लोअर PCS में लहराया परचम; 14वीं रैंक के साथ बनीं तहसीलदार

इसके बाद डीएवी कालेज से भौतिकी में एमएससी की, जिसमें करीब 80 प्रतिशत अंक रहे। स्नातक के बाद आयुष का रुझान प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर बढ़ा। उन्होंने प्रयाग आइएएस अकादमी से कोचिंग ली। परीक्षा की तैयारी शुरू की और नियमित पढ़ाई को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया। तैयारी के दौरान उन्होंने अपनी रुचियों को पूरी तरह नहीं छोड़ा।

 खाली समय में देखीं वेब सीरीज

क्रिकेट और फुटबाल खेलना जारी रखा और खाली समय में वेब सीरीज देखते रहे। आयुष के पिता राजेंद्र प्रसाद बेलवाल लेक्चरर हैं। स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक अच्छे अंक हासिल करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करना उनके शैक्षणिक सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रयाग आइएएस अकादमी के निदेशक आरए खान ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।