विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असफलता को बनाया ढाल, ऋषिकेश की प्रियंका ने लोअर PCS में लहराया परचम; 14वीं रैंक के साथ बनीं तहसीलदार

Published: Sat, 26 Sep 2026 05:20 AM (IST)

प्रियंका रतूड़ी पांडेय ने लोअर पीसीएस परीक्षा में तहसीलदार पद पर 14वीं रैंक हासिल कर सफलता पाई है। वन दारोगा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. प्रियंका रतूड़ी पांडेय ने लोअर पीसीएस में तहसीलदार पद पाया।

  2. वन दारोगा रहते हुए 14वीं रैंक हासिल कर परचम लहराया।

  3. पति प्रियांशु पांडेय के सहयोग से सफलता प्राप्त की।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। लोअर पीसीएस परीक्षा में वन दारोगा के पद पर तैनात प्रियंका रतूड़ी पांडेय ने सफलता हासिल कर काबिलियत का लोहा मनवाया है। पहले प्रयास में अंतिम चयन से महज चार अंक से चूकने के बाद अब दूसरे प्रयास में कामयाबी हासिल कर प्रिंयका का तहसीलदार पद के लिए चयन हो गया है।

प्रियंका रतूड़ी पांडेय ने बताया कि वह वर्तमान में चमियाला में वन दारोगा के पद पर तैनात हैं। लोअर पीसीएस परीक्षा में तहसीलदार के 23 पदों में उन्होंने 14वीं रैंक हासिल की है। बताया कि उन्होंने पिछली लोअर पीसीएस परीक्षा में इंटरव्यू तक क्वालीफाई किया था लेकिन चार अंक कम होने के कारण वह तहसीलदार पद के लिए अंतिम चयन से रह गई थी।

इसके बाद उन्होंने वन दारोगा सेवा के साथ ही परीक्षा की तैयारी की, जिसके बाद उनकी मेहनत रंग लाई है। बताया कि वह ड्यूटी के बाद 4 से पांच घंटे रोजाना पढ़ाई करती थी। ड्यूटी के साथ पढ़ाई जारी रखना बेहद चुनौतीपूर्ण था।  बताया कि उनके पति प्रियांशु पांडेय हरिद्वार जिले में खानपुर रेंज में वन क्षेत्राधिकारी पद पर हैं। कहा कि उनके पति प्रियांशु ने उन्हें काफी सहयोग किया है।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में आज से फिर शुरू रिवर राफ्टिंग का रोमांच, आपके बजट में सेट है नई रेट लिस्ट