विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऋषिकेश में आज से रिवर राफ्टिंग का रोमांच फिर शुरू, 300 से ज्यादा गाइड रजिस्टर

Published: Thu, 24 Sep 2026 11:50 AM (IST)

गंगा में गुरुवार से ऋषिकेश में राफ्टिंग का रोमांच फिर शुरू हो गया है, जिसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने टूरिस्ट गाइड पोर्टल बनाया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश गंगा में गुरुवार से राफ्टिंग का रोमांच फिर शुरू हो गया है। ऋषिकेश में कौड़ियाला से शिवपुरी तक राफ्टिंग होती है। राफ्टिंग को सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से टूरिस्ट गाइड पोर्टल बनाया गया है। जिस पर प्रशिक्षित गाइड का पंजीकरण किया जा रहा है।

300 से अधिक रिवर राफ्टिंग गाइड इस पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। वर्षाकाल में राफ्टिंग को बंद कर दिया जाता है। राफ्टिंग के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक ऋषिकेश पहुंचते हैं। 

गंगा में बुधवार से राफ्टिंग सीजन का विधिवत शुभारंभ किया गया। राफ्टिंग कंपनियों को औपचारिक रूप से राफ्टिंग लाइसेंस वितरित किए गए। पहले दिन पर्यटकों को लेकर कोई राफ्ट गंगा में नहीं उतरी। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से शिवपुरी में राफ्टिंग सीजन का शुभारंभ समारोह का आयोजित किया गया।

साहसिक पर्यटन क्षेत्र में अनुशासन एवं व्यावसायिकता लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास

समारोह में राफ्टिंग कंपनियों को गंगा, काली, टौंस, गोरी, कोसी, अलकनंदा, पिंडर, सरयू, रामगंगा (पूर्वी एवं पश्चिमी), भागीरथी और धौलीगंगा जैसी नदियों में सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित राफ्टिंग गतिविधियों का संचालन करने को कहा गया। प्रमुख सचिव नियोजन मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि राफ्टिंग सीजन का यह शुभारंभ प्रदेश के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में अनुशासन एवं व्यावसायिकता लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में राफ्टिंग प्रेमियों के लिए खुशखबरी, इस तारीख से गंगा में शुरु हो सकती है राफ्टिंग

लाइसेंस प्रणाली को सुदृढ़ करने से न केवल पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा राफ्टिंग लाइसेंस प्रदेश की राफ्टिंग फर्मों के लिए एक नई शुरुआत हैं।

यह पहल सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के साथ-साथ प्रदेश के युवाओं के लिए आजीविका के स्थायी अवसर उपलब्ध कराएगी और साहसिक पर्यटन को एक अनुशासित एवं भरोसेमंद उद्योग के रूप में स्थापित करेगी। इससे पूर्व भी विभाग की ओर से राफ्टिंग गाइड की सुरक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

चरणबद्ध तरीके से कुल 700 गाइड को प्रशिक्षित किया जाना है। इससे पहले राफ्टिंग कंपनियों की ओर से मुनिकीरेती खारास्रोत में राफ्टिंग की शुरूआत पर पूजा-अर्चना कर राफ्टिंग सीजन के सकुशल संपन्न होने की कामना की गई। राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी ने बताया कि पहले दिन पर्यटकों को लेकर कोई राफ्ट नहीं उतरी। गुरुवार से राफ्टें उतारी जाएंगी।

यह भी पढ़ें- राफ्टिंग के शौकीनों को अभी और करना पड़ेगा इंतजार... ऋषिकेश में बढ़ा गंगा का जलस्तर

गाइड के लिए पोर्टल बनाया

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से टूरिस्ट गाइड पोर्टल भी विकसित किया गया है। जिस पर प्रशिक्षित गाइड अपना डिजिटल प्रमाणीकरण एवं डिजिटल पहचान-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। अब तक 300 से अधिक रिवर राफ्टिंग गाइड इस पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं।