विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राफ्टिंग के शौकीनों को अभी और करना पड़ेगा इंतजार... ऋषिकेश में बढ़ा गंगा का जलस्तर

Published: Sun, 30 Aug 2026 05:41 PM (IST)

पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने से ऋषिकेश में 1 सितंबर से शुरू होने वाली रिवर राफ्टिंग फिलहाल संभव नहीं है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। गंगा नदी में रीवर राफ्टिंग के शौकीनों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है।

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 1 सितंबर से गंगा में रीवर राफ्टिंग का संचालन होना संभव नहीं है। जैसे ही गंगा के जलस्तर में कमी होगी उसके बाद ही गंगा नदी में राफ्टिंग का संचालन करने की समय निर्धारित किया जाएगा।

गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा

बरसात का सीजन और गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा नदी में 30 जून को रीवर राफ्टिंग का संचालन बंद हो जाता है। करीब दो महीने ब्रेक के बाद 1 सितंबर से नदी में दोबारा राफ्टिंग का संचालन होता है। लेकिन इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं।

यह भी पढ़ें- अलर्ट! चिनाब नदी का रौद्र रूप... बांध के सभी गेट खुलते ही बढ़ा बाढ़ का खतरा, राफ्टिंग और मछली पकड़ने पर सख्त रोक

नदियों के उफान पर होने से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अभी कोई उम्मीद भी नहीं जताई जा सकती है कि गंगा में राफ्टिंग का संचालन कब से शुरू होगा। गंगा का जलस्तर जैसे ही कम होगा, पर्यटन विभाग की टीम नदी में रैकी करेगी।

रैकी करने के बाद ही गंगा में राफ्टिंग के संचालन की हरि झंड़ी मिलेगी। गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति के पूर्व अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि अभी गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है।

गंगा में राफ्टिंग का संचालन अभी संभव नहीं है। जैसे ही जलस्तर कम होगा उसके बाद विभागीय प्रक्रिया शुरू होगी। विभागीय प्रक्रिया पूरा होने के बाद ही राफ्टिंग व्यवसायियों को पर्यटन विभाग की ओर से दिशा निर्देश जारी होंगे।

गंगा नदी में राफ्टिंग का संचालन तो अभी संभव नहीं है। जब तक गंगा का जलस्तर कम नहीं होता तब तक इंतजार ही करना पड़ेगा। - सोबन सिंह राणा, जिला पर्यटन अधिकारी टिहरी

इन प्वाइंटों से उठाते हैं पर्यटक राफ्टिंग का लुत्फ

  • कौड़ियाला से रामझूला, नीमबीच तक 35 किमी
  • कौड़ियाला से शिवपुरी 20 किमी
  • मरीन ड्राइव से रामझूला, नीमबीच 25 किमी
  • शिवपुरी से रामझूला, नीमबीच 15 किमी
  • मरीन ड्राइव से शिवपुरी 10 किमी
  • ब्रह्मपुरी से रामझूला, नीमबीच 09 किमी
  • क्लब हाउस से रामझूला, नीमबीच 09 किमी

यह भी पढ़ें- शिकारा से लेकर राफ्टिंग तक... कश्मीर की वादियों में बेफिक्र दिखे सर्जियो गोर; Photos में देखें US राजदूत का खास दौरा