विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलर्ट! चिनाब नदी का रौद्र रूप... बांध के सभी गेट खुलते ही बढ़ा बाढ़ का खतरा, राफ्टिंग और मछली पकड़ने पर सख्त रोक

Published: Thu, 20 Aug 2026 12:33 PM (GMT+05:30)

जम्मू-कश्मीर में बारिश के बाद चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे रियासी में सलाल बांध के सभी गेट खोल दिए गए हैं।

HighLights

  1. चिनाब नदी में जलस्तर बढ़ने से सलाल बांध के गेट खुले

  2. प्रशासन ने नदी किनारे मछली पकड़ने और राफ्टिंग पर पाबंदी लगाई

  3. राजौरी में बादल फटने से बाढ़, चार लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, उधमपुर। जम्मू-कश्मीर में बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। गुरुवार को रियासी में सलाल बांध के सभी गेट खोल दिए गए। जिसके बाद पानी आसपास के इलाकों तक पहुंच गया। बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सख्त एडवाइजरी जारी की है कि किनारों के पास खड़ें न हों। न ही मछली पकड़ने, राफ्टिंग और नहाने-तैरने गतिविधियों करें। इस बाबत प्रशासन ने स्थानीय लोगों को चौकन्ना रहने की हिदायत दी है। एडवाइजरी में नदी किनारे निचले क्षेत्रों में रखे मवेशियों, कृषि उपकरणों और अन्य सामान को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की सलाह दी गई है।

राजौली में बाढ़ से चार की मौत

19 जुलाई को राजौरी जिले में आई भयानक अचानक बाढ़ से चार लोगों की मौत हो गई। बादल फटने की घटना के बाद सैलाब इतना जोरदार था कि रास्ते में जो आया, उसने अपने साथ बहाकर ले गया। इलाके में कई जगहों पर बादल फटने से अचानक बाढ़ और भूस्खलन (landslides) की स्थिति पैदा हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, लगभग 14 अलग-अलग जगहों पर बादल फटने की घटना हुई, जिससे स्थानीय नालों में पानी का अचानक और जबरदस्त बहाव हुआ और भारी तबाही हुई।

क्या बोले सीएम उमर?

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कुछ इलाकों में बादल फटने से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। हमारा पहला काम बचाव और राहत का था। अब पुनर्वास और पुनर्निर्माण का समय है। हमें यह देखना है कि जिन लोगों की संपत्ति का नुकसान हुआ है, उनकी मदद कैसे की जा सकती है। हम लोगों की मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे।