विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चाय वाले की बेटी गीतांजलि सती ने लोअर पीसीएस परीक्षा में 20वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास

Published: Mon, 28 Sep 2026 09:49 PM (IST)

रानीखेत की गीतांजलि सती ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा में 20वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर रानीखेत की गीतांजलि सती ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की लोअर पीसीएस परीक्षा में 20वीं रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली गीतांजलि की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि हौसले के आगे बड़ी से बड़ी बाधा भी बौनी साबित होती है। गीताजंली ने इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में राज्य की मेरिट में भी स्थान बनाया था।

होनहार गीतांजलि के पिता राजन सती चाय का व्यवसाय करते हैं। माता सुनीता सती गृहणी हैं। विपरीत आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद परिवार ने इस प्रतिभा को मुकाम तक पहुंचाने को कभी हिम्मत नहीं हारी।

गीतांजलि ने अपनी इस शानदार कामयाबी का पूरा श्रेय अपने माता-पिता के त्याग, स्वजन के सहयोग और गुरुजनों के अमूल्य मार्गदर्शन को दिया है। गीतांजलि ने प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, माध्यमिक व इंटरमीडिएट विवेकानंद विद्या मंदिर व आदर्श जीजीआइसी व उच्च शिक्षा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से प्राप्त की।

क्षेत्र में खुशी का माहौल, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

गीतांजलि की सफलता की खबर मिलते ही उनके पैतृक आवास, रिश्तेदारों और पूरे रानीखेत क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। गीतांजलि की यह सफलता विशेष तौर पर उन युवाओं के लिए एक मजबूत संदेश और प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बीच रहकर सरकारी नौकरियों या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

गीतांजलि ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि आपका लक्ष्य स्पष्ट है और आपकी मेहनत सच्ची है, तो गरीबी या अभाव कभी भी आपकी सफलता के आड़े नहीं आ सकते।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक चुनावः कांग्रेस के मैदान छोड़ने से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध भाजपा का कब्जा

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा पोक्सो मामला: मासूम से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर कैद