यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Thamri Kund प्रकृति की गोद में बसा स्वर्ग, ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन
Thamri Kund थमरी कुंड की यात्रा पर निकलें और हिमालय के मनोरम दृश्यों का आनंद लें। वन पंचायत ने बेटुलीधार ...और पढ़ें

HighLights
- बेहद खूबसूरत थामरीकुंड तक अब आसानी से पहुंच सकेंगे देश-विदेश के पर्यटक,
- ट्रैकिंग रूट हुआ तैयार
संवाद सूत्र, जागरण, मुनस्यारी । Thamri Kund: तहसील क्षेत्र के बेहद खूबसूरत थामरीकुंड तालाब और यहां से दिखाई देने वाले हिमालय के खूबसूरत दृश्य देखने आने वाले पर्यटकों को अब आवागमन में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। वन पंचायत ने थामरीकुंड तक ट्रैकिंग रूट तैयार कर लिया है। इसका शुभारंभ हो गया है।
करीब डेढ़ किमी की पैदल यात्रा
हरकोट ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले थामरीकुंड तक पहुंचने के लिए करीब डेढ़ किमी की पैदल यात्रा करनी होती है। अभी तक रास्ता कच्चा था, जिससे पर्यटकों को आवागमन में दिक्कत होती थी। इस समस्या को देखते हुए वन पंचायत ने बेटुलीधार से थामरीकुंड तक ट्रैकिंग रूट का निर्माण करा लिया है।

थामरी कुंड ट्रेक का शुभारंभ करते क्षेत्र के सरपंच। जागरण
मंगलवार को सरपंच खुशाल हरकोटिया, पूर्व सरपंच शेर सिंह नेगी, मोहन राम ने ट्रैकिंग रूट का शुभारंभ किया।
यह भी पढ़ें- Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana पर बड़ा अपडेट, एक लाख किसानों की लगी लॉटरी
शुभारंभ अवसर पर सरपंच खुशाल हरकोटिया ने कहा कि थामरीकुंड वन पंचायत हरकोट की धरोहर है। कुंड को देखने के लिए हर वर्ष देश-विदेश से सैलानी यहां आते हैं। भारी भीड़ के चलते बेटुलीधार और थामरीकुंड के आसपास काफी गंदगी फैलती है, इसकी साफ-सफाई और रूट की देखरेख को देखते हुए वन पंचायत ने 50 रुपये रायल्टी के रूप में लेने का निर्णय लिया है। इसमें 10 प्रतिशत धनराशि वन पंचायत के खाते में दी जाएगी। 10 प्रतिशत धनराशि से मेंटनेंस के कार्य होंगे। शेष 30 प्रतिशत धनराशि से पर्यटन स्थलों की देखरेख के लिए दो स्थानीय युवक तैनात किए जाएंगे।
इस अवसर पर वन आरक्षी राजेंद्र कुमार, भूपेंद्र, विवेक आदि मौजूद रहे।

कैंची धाम का निरीक्षण करती आइजी रिद्धिम अग्रवाल, साथ में एसएसपी। जागरण
ड्रोन और सीसीटीवी से होगी कैंची धाम में जाम की निगरानी
नैनीताल: आइजी रिद्धिम अग्रवाल ने पर्यटन सीजन की तैयारियों को लेकर कैची धाम का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही ड्रोन और सीसीटीवी से यातायात व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए।
आईजी ने कैंची धाम के निरीक्षण के बाद अधिकारियों को पर्यटन सीजन में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था को मजबूत किया किया जाए।
यातायात की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन का उपयोग किया जाए। जिसके लिए नियंत्रण कक्ष में मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किया जाए, जिससे उच्चाधिकारी यातायात व्यवस्था पर मिनट-टू-मिनट नजर रख सकें। इस दौरान एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी यातायात डा जगदीश चंद्र, सीओ प्रमोद साह, टीआई वेद प्रकाश भट्ट, कोतवाल उमेश मलिक मौजूद रहे।