विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बर्फ से ढकी उत्तराखंड की चोटियां, पिथौरागढ़ में उच्च हिमालय में बर्फबारी... झमाझम बरसे बदरा

Published: Fri, 09 Oct 2026 08:18 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2026 09:09 AM (IST)

पिथौरागढ़ में उच्च हिमालयी चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है, जबकि निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे पूरी घाटी में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।

HighLights

  1. पिथौरागढ़ की उच्च हिमालयी चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ

  2. निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश से ठंड में वृद्धि हुई

  3. तापमान में भारी गिरावट से लोगों ने गर्म कपड़े निकाले

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में उच्च हिमालयी चोटियों सहित मध्य हिमालय के छिपलाकोट तक ताजा हिमपात हुआ है, जिससे पूरी घाटी में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। वहीं निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई।

चीन सीमा का संपर्क कटा

थल-पिथौरागढ़ मार्ग पेड़ गिरने से बंद हो गया है। कैलास मानसरोवर मार्ग गस्कू व मलघाट के पास बोल्डर आने से बंद है। चीन सीमा का संपर्क कट गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ में संभावना

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। देवलथल में सर्वाधिक 90 मिमी, पिथौरागढ़ में 70 मिमी और बेरीनाग में 55 मिमी पानी बरसा। इसके अलावा थल में 40 मिमी, कनालीछीना में 29.5 मिमी, बंगापानी में 28 मिमी और धारचूला में 24.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Untitled-1 copy

वहीं डीडीहाट में 10 मिमी, तेजम में 9 मिमी, गंगोलीहाट में 7 मिमी, गणाई गंगोली में 5 मिमी तथा मुनस्यारी में 1.4 मिमी बारिश हुई।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में बर्फबारी और मूसलाधार बारिश से बढ़ी ठंड, पारा गिरा

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से पारे में भारी गिरावट आ गई है। ठंड के अचानक दस्तक देने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। ऊंचाई वाले ग्रामीण इलाकों में सर्द हवाओं ने ठिठुरन और कंपकंपी काफी बढ़ा दी है।