विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दारमा वैली में बनेगा पिथौरागढ़ का दूसरा सबसे बड़ा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट, धौली गंगा पर रन-ऑफ-रिवर तकनीक का होगा उपयोग

Published: Sat, 28 Nov 2026 03:52 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2026 03:54 PM (IST)

पिथौरागढ़ की दूसरी सबसे बड़ी 203 मेगावाट की सेला-उर्थिंग जल विद्युत परियोजना की डीपीआर दिसंबर से शुरू होगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। जिले की दूसरी सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना सेला- उर्थिंग को धरातल पर उतारने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 203 मेगावाट की इस महत्वाकांक्षी योजना की डीपीआर तैयार करने का कार्य दिसंबर माह से शुरू होगा। पूर्व में रिलायंस कंपनी को दी गई इस परियोजना का कार्य अब लघु जल विद्युत निगम करेगा।

धारचूला तहसील की दारमा वैली में बहने वाली धौली गंगा में डेढ़ दशक पूर्व सेला- उर्थिंग जल विद्युत परियोजना प्रस्तावित की गई थी। शुरूआत में इसका कार्य रिलायंस एनर्जी को दिया गया था। कंपनी ने डीपीआर तैयार करने के साथ ही यहां कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी थी। बाद में रिलायंस ने अपने हाथ खींच लिये थे। तब से यह मामला लटका हुआ था।

बाद में परियोजना निर्माण का दायित्व यूजेवीएनएल को सौंपा गया। यूजेवीएनएनल ने परियोजना के लिए प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर की। इसके बाद परियोजना की डीपीआर तैयार करने के लिए टेंडर लगाये गये। दिल्ली की डीएमआर कंपनी का टेंडर फाइनल कर लिया गया है। कंपनी की टीम दिसंबर माह से डीपीआर तैयार करने का कार्य शुरू करेगी। डीपीआर तैयार होने के बाद इसे स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जायेगा।

पूरी तरह रन आफ रिवर होगी परियोजना

पिथौरागढ़: हिमालय की संवेदनशीलता को देखते हुए इस परियोजना में कोई बांध नहीं बनेगा। यह योजना पूरी तरह रन आफ रिवर होगी। टनल के जरिये नदी का पानी पावर हाउस तक ले जायेगा। इससे पर्यावरण क्षति भी न्यून होगी। दारमा वैली में बहने वाली धौली गंगा में यह दूसरी जल विद्युत परियोजना होगी।

इससे पूर्व एनएचपीसी इस नदी पर 280 मेगावाट की धौली गंगा जल विद्युत परियोजना संचालित कर रही है। यूजेवीनएल के सहायक अभियंता आरसी जोशी ने बताया कि डीपीआर तैयार करे के लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है। दिसंबर माह से डीपीआर तैयार करने का कार्य शुरू हो जायेगा।

सेला-उर्थिंग परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है। इस योजना का निर्माण पूरा होने पर 203 मेगावाट बिजली उत्पादित होगी। डीपीआर तैयार होने के बाद परियोजना की लागत तय होगी। दिसंबर माह से डीपीआर बनाने का कार्य शुरू हो जाने की उम्मीद है। - चारु लोहनी, अधिशासी अभियंता, उत्तराखंड जल विद्युत निगम, पिथौरागढ़

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को केंद्र से मिली हरी झंडी, राज्य को मिलेगी 72 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड ने प्री-बजट बैठक में जल विद्युत परियोजनाओं के लिए 8000 करोड़ रुपये की सहायता मांगी, दिल्ली में चल रही बैठक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।