पिथौरागढ़ में रिवर राफ्टिंग की ट्रेनिंग जारी, युवाओं ने सीखे नदी में बचाव और आपदा प्रबंधन के गुर
पिथौरागढ़ में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वावधान में छह दिवसीय रीवर राफ्टिंग प्रशिक्षण जारी है।

छात्रों ने नदी बचाव, आपदा प्रबंधन के गुर सीखे और स्वच्छता अभियान चलाकर नदी स्वच्छता की शपथ ली।
HighLights
पिथौरागढ़ में छह दिवसीय रीवर राफ्टिंग प्रशिक्षण जारी।
छात्रों को नदी बचाव और आपदा प्रबंधन सिखाया गया।
नदी किनारे स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई शपथ।
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वावधान में हिमानी एडवेंचर द्वारा आयोजित 6 दिवसीय रीवर राफ्टिंग प्रशिक्षण पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को राफ्टिंग के साथ नदी में बचाव कार्य और आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई।
हिमानी एडवेंचर के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि प्रशिक्षण के पांचवें दिन छात्रों को पैडलिंग, तैराकी तथा नदी रेस्क्यू के तहत फ्लिप, री-फ्लिप और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही गर्जिया से गोरी और काली नदी में रीवर रन कराया गया।
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में राफ्टिंग का नया सीजन शुरू, प्रतिदिन पहुंच रहे करीब दो हजार पर्यटक
राफ्टिंग से पूर्व छात्रों ने नदी किनारे स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही हिमालय बचाओ अभियान के तहत नदी स्वच्छता की शपथ भी ली। प्रशिक्षण में रीवर गाइड मनोहर सिंह ऐरी, विनोद धामी, पदम सिंह, राजेंद्र सिंह, अजय धामी, नवीन राणा और दमन द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी जानकारी दी गई।