पिथौरागढ़ में बनेगा नया हेलीपोर्ट, नैनीसैनी एअरपोर्ट का दबाव होगा कम, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
नैनीसैनी एअरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए पिथौरागढ़ में नया हेलीपोर्ट बनाने की तैयारी चल रही है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
रमेश गड़कोटी, जागरण, पिथौरागढ़। नैनीसैनी एअरपोर्ट पर बढ़ते दबाव के बीच हैलीकाप्टरों के लिए नया हैलीपैड बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नया हैलीपैड बनने के बाद अन्य विमान कंपनियों के लिए पिथौरागढ़ से हवाई सेवा शुरू करने का मार्ग खुलने की उम्मीद बढ़ रही है।
आदि कैलास- ऊं पर्वत दर्शन यात्रा को इससे और गति मिलेगी।कैलास मानसरोवर, आदि कैलास और ऊं पर्वत दर्शन यात्रा के चलते जिले में पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। इस वर्ष अब तक करीब 68 हजार लोग जिले में पहुंच चुके हैं।
जिले के नैनीसैनी एअरपोर्ट से एलाइंस एअर दिल्ली और देहरादून के लिए विमान सेवा दे रही है। इसके अलावा अल्मोड़ा, हल्द्धानी, मुनस्यारी के लिए हैलीकाप्टर सेवा भी दी जा रही है। आम उड़ानों के साथ ही कई वीपीआई के हैलीकाप्टर भी नैनीसैनी एअरपोर्ट पर ही उतर रहे हैं।
दिन भर हैलीकाप्टरों के आवागमन से नैनीसैनी एअरपोर्ट पर दबाव बढ़ रहा है और नैनीसैनी एअर रूट में व्यस्तता बढ़ रही है। इसे देखते हुए अब एअरपोर्ट से हैलीपोर्ट को अन्यत्र शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए जमीन तलाशी जा रही है।
हैलीपोर्ट अलग बनने के बाद एअरपोर्ट पर दवाब कम हो जायेगा। इससे भविष्य में नई विमान कंपनियों के यहां से उड़ान सेवा शुरू करने का मार्ग प्रशस्त होगा। फिलहाल नैनी सैनी एअरपोर्ट रूट में अधिक दबाव के चलते नई कंपनियों के लिए ज्यादा संभावनायें नहीं बन पा रही हैं।
इस समस्या को देखते हुए नगर के आसपास नया हैलीपोर्ट तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। प्रशासन ने इसके लिए दो जगहों पर जमीन चयनित की है।
वर्जन
जिला मुख्यालय में नया हैलीपोर्ट बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए दो जगह देखी गई हैं, इसे जल्द ही फाइनल कर लिया जायेगा।
आशीष भटगांई, जिलाधिकारी, पिथौरागढ़
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में बाइक भिड़ंत से एक युवक की मौत, सैन्यकर्मी भी घायल
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़: लखनपुर में आठ घंटे बाद खुली सड़क, भूस्खलन के कारण बाधित हो गया था आदि कैलाश यात्रा मार्ग
