विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिथौरागढ़ में बाइक भिड़ंत से एक युवक की मौत, सैन्यकर्मी भी घायल

Published: Mon, 19 Oct 2026 04:35 PM (IST)

पिथौरागढ़ में देर रात बिण पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में एक युवक धीरज भट्ट की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बिण पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें 12 कुमाऊं यूनिट के दो सैन्यकर्मी भी शामिल हैं।

हादसे में गंभीर रूप से घायल धीरज भट्ट ने हायर सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। कुमौड़ निवासी 20 वर्षीय केशव शर्मा और जाजरदेवल निवासी धीरज भट्ट बाइक संख्या यूके 05एफ 2396 से रामलीला देखकर घर लौट रहे थे।

WhatsApp Image 2026-10-19 at 4.02.55 PM

इसी दौरान 12 कुमाऊं यूनिट में तैनात 28 वर्षीय महिमन सिंह और 27 वर्षीय राजेश रावत बुलेट बाइक संख्या यूके 02 ए 2621 से पिथौरागढ़ नगर की ओर आ रहे थे। रात करीब 12.30 बजे बिण पेट्रोल पंप से पहले दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

भिड़ंत इतनी भीषण थी कि चारों युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही एएसआई भुवन आर्या पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस जवानों ने बिना देर किए चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि हादसे में गंभीर रूप से घायल धीरज भट्ट ने हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। धीरज मूल रूप से कनालीछीना विकासखंड के सिंगाली गांव के निवासी थे।

उनका परिवार वर्तमान में जाजरदेवल में रहता है। उनके पिता मनोज भट्ट आईटीबीपी में तैनात हैं। धीरज की असमय मौत से परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर है।

एक जवान आर्मी अस्पताल में भर्ती, दूसरे को हेलीकॉप्टर से लखनऊ भेजा

भीषण हादसे में 12 कुमाऊं यूनिट के दोनों जवान भी घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, एक जवान को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर चोटें आने के कारण दूसरे जवान को हेलीकॉप्टर से कमान अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में नाबालिग रिश्तेदार से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल का कठोर कारावास

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश शुरू, इसी माह से चलेंगी कक्षाएं