पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश शुरू, इसी माह से चलेंगी कक्षाएं
पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें इसी महीने से कक्षाएं ...और पढ़ें
-1791807301473_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद में बन रहे बहुप्रतीक्षित पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
कालेज के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक फैकल्टी की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही अब प्रथम वर्ष के एमबीबीएस पाठ्यक्रम के अंतर्गत विधिवत प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. एके सिंह ने बताया कि मेडिकल कालेज शुरू होने से पिथौरागढ़ सहित आसपास के पर्वतीय व सीमांत क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के नए व बेहतरीन अवसर उपलब्ध होंगे।
इसके अतिरिक्त क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी और स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी दूर होगी। एडवांस चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलने से गंभीर मरीजों की बड़े शहरों पर निर्भरता भी कम होगी।
उन्होंने बताया कि प्रथम वर्ष हेतु एमबीबीएस के लिए कुल 50 सीटों का प्रावधान किया गया है। इनमें 7 सीटें केंद्र कोटे और 43 सीटें राज्य कोटे के तहत निर्धारित हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र कोटे की 7 में से 3 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राज्य कोटे की 43 सीटों को भरने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी जाएगी। सभी सीटों पर दाखिले पूर्ण कर इसी माह से कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी।
