विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पापा मैं तुम्हें बहुत रुपए दिलाऊंगा, यह याद आते ही पिता रोने लगा, गुलदार का निवाला बने मासूम का अंदेशा हुआ सच

Published: Sun, 04 Oct 2026 07:37 PM (IST)

पिथौरागढ़ के भंडारीगांव में गुलदार के हमले में मासूम रियांशु की मौत के बाद विधायक ने परिवार को 10 लाख ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

किशन पाठक, पाटिल पिथौरागढ़। तहसील मुख्यालय से आठ किमी दूर ग्राम पंचायत भंडारीगांव मे शनिवार को गुलदार का शिकार बने मासूम रियांशु के स्वजनों को विधायक ने दस लाख रुपए का चैक प्रदान किया। चैक प्रदान करते समय पिता की आंखे छलक आयी और उसने बताया कि उसका बेटा बोला करता था कि पापा मैं आपको बहुत रुपए दिलाऊंगा।

यह कहते ही पिता फफक फफक कर रो पड़ा। घटना से दो दिन पूर्व गुलदार को देखने के बाद रियांशु ने कहा था कि गुलदार उसे घूर रहा था कहीं अब वह उसे तो नहीं ले जाएगा। घटना से महज दो दिन पूर्व गुलदार रियांशु के सामने उसकी बकरी उठा ले गया था।

तब सहमे हुए रियांशु ने स्वजनों से कहा था कि, गुलदार मुझे घूर रहा था, कहीं अब मुझे तो नहीं ले जाएगा?मासूम का यह खौफनाक अंदेशा सच साबित हुआ। रोते-बिलखते पिता भगवान राम ने बताया कि पढ़ाई में होनहार रियांशु अक्सर कहता था कि वह उन्हें बहुत पैसे दिलाएगा।

भावुक पिता ने रुंधे गले से कहा कि उनका बेटा मौत के बाद अपनी यह बात पूरी कर गया। क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा, वन विभाग की एसडीओ नेहा सौन व राजकुमार ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये के मुआवजे का चेक सौंपा।

विधायक ने निर्देशित किया कि गांव के एकांत घरों में तत्काल सौर ऊर्जा लाइटें लगाई जाएं और आदमखोर को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई हो। ग्राम प्रधान दान सिंह मेहता व ग्रामीणों ने कहा कि यदि बकरी के शिकार के समय ही वन विभाग सतर्क हो जाता तो मासूम की जान बच जाती।

क्षेत्रवासियों ने आदमखोर से जल्द निजात दिलाने की मांग की है। ग्राम प्रधान ने दान सिंह ने बताया कि गुलदार कोई अनहोनी कर सकता है इस बात को उन्होंने 25 सितंबर को जन जन की सरकार जन जन के द्वार शिविर में उठाते सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

यह भी पढ़ें- अरुणाचल पुलिस के जवान ललित जोशी को पिथौरागढ़ में सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, दिल का दौरा पड़ने से हुआ था निधन

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में अंतिम मतदाता सूची जारी, 3.43 लाख से अधिक वोटर, 2,141 नए नाम जुड़े