विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिथौरागढ़ में अंतिम मतदाता सूची जारी, 3.43 लाख से अधिक वोटर, 2,141 नए नाम जुड़े

Published: Sat, 03 Oct 2026 06:09 PM (IST)

पिथौरागढ़ जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। इस सूची में कुल ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद पिथौरागढ़ में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत शनिवार को अंतिम मतदाता सूची का विधिवत प्रकाशन कर दिया गया है।

अंतिम प्रकाशन के अनुसार जनपद की चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 3,43,638 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 1,75,865 पुरुष, 1,67,771 महिला तथा दो अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं। आगामी चुनावों के सफल संचालन हेतु जिले में कुल 651 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं।

विगत 14 जुलाई को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में जनपद भर में कुल 3,41,497 मतदाता पंजीकृत थे। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत प्राप्त फॉर्म-6 के माध्यम से 4,711 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि फॉर्म-7 के तहत 2,570 अपात्र व स्थानांतरित नाम हटाए गए।

इस प्रकार अंतिम सूची में 2,141 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज हुई है। विधानसभावार स्थिति के अनुसार 42-धारचूला क्षेत्र में 81,464 मतदाता व 170 मतदेय स्थल, 43-डीडीहाट में 76,336 मतदाता व 152 मतदेय स्थल, 44-पिथौरागढ़ में सर्वाधिक 92,951 मतदाता व 166 मतदेय स्थल तथा 45-गंगोलीहाट (अ.जा.) में 92,887 मतदाता एवं 163 मतदेय स्थल हैं।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि मतदाता सूची को पूर्णतया त्रुटिरहित, पारदर्शी व सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्राप्त प्रपत्रों के आधार पर नाम जोड़ने और हटाने की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण से जुड़ी सभी सूचनाएं व सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दी गई हैं।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़: मेतली गांव में सड़क नहीं, प्रसव पीड़ा में डोली बनी एंबुलेंस, 13 किमी का सफर करना पड़ा तय

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़: आदि कैलास मार्ग पर बर्फ हटाने का काम जारी, लिपुलेख में 8-10 फीट बर्फ, तीन से चार दिन में खुलने की उम्मीद