विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिथौरागढ़ हवाई सेवा का समय बदला, 27 अक्टूबर से शुक्रवार-रविवार को नहीं उड़ेंगी फ्लाइट

Published: Fri, 23 Oct 2026 05:45 PM (IST)

पिथौरागढ़ से हवाई यात्रा करने वालों के लिए अहम खबर है। 27 अक्टूबर से एलायंस एयर की दिल्ली-पिथौरागढ़ विमान सेवा ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। एयरलाइंस एयर की दिल्ली-पिथौरागढ़ विमान सेवा की समय सारिणी में 27 अक्टूबर से बदलाव होगा।

सर्दियों के नए शेड्यूल के तहत सप्ताह में पांच दिन विमान सेवा संचालित होगी, जबकि शुक्रवार और रविवार को उड़ान नहीं होगी। एयरपोर्ट मैनेजर संदीप यादव का कहना है कि शेड्यूल में मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को विमान दिल्ली से सुबह 10:05 बजे उड़ान भरकर 11:25 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेगा।

बुधवार को दिल्ली से विमान के दोपहर 12:25 बजे रवाना होकर 1:45 बजे पिथौरागढ़ पहुंचने का समय बताया गया है। सामान्य समय सारिणी के अनुसार, दिल्ली से विमान सुबह 11:20 बजे पिथौरागढ़ पहुंचता है।

इसके बाद सुबह 11:45 बजे पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए उड़ान होती है। देहरादून से विमान दोपहर 2:05 बजे पिथौरागढ़ पहुंचता है और यहां से दोपहर 2:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होता है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में बनेगा नया हेलीपोर्ट, नैनीसैनी एअरपोर्ट का दबाव होगा कम, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में बाइक भिड़ंत से एक युवक की मौत, सैन्यकर्मी भी घायल