विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

12 साल तक किया इतंजार, अब बेटी की बरात आने से पहले बदहाल सड़क की मरम्मत को पिता बने मजदूर

Published: Sat, 28 Nov 2026 02:54 PM (GMT+05:30)

पिथौरागढ़ के गुरुमतोली गांव के गोविंद जोशी अपनी बेटी की बरात आने से पहले 12 साल से खराब पड़ी सड़क की मरम्मत खुद कर रहे हैं।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

रमेश गड़कोटी, पिथौरागढ़। एक पिता के लिए बेटी की शादी ठीक से संपन्न करा लेना केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रतिष्ठा का भी सवाल रहता है। बरातियों के स्वागत, खान-पान से लेकर विदाई तक सबसे ज्यादा चिंता पिता को ही रहती है।

मूनाकोट ब्लाक के गुरुमतोली गांव के गोविंद जोशी की परेशानी इससे कहीं अलग और बड़ी है। इसलिए करीब 12 साल पहले काटी गई सड़क की बदहाली को दूर करने वह स्वयं बेलचा लेकर निकले। घर की तैयारियों को स्वजन के जिम्मे छोड़ वह गड्ढे भरने में जुट सिस्टम को कोसते रहे।

दरअसल, गुरुमतोली निवासी गोविंद जोशी की पुत्री की बरात 30 नवंबर को आनी है। गुरुमतोली समेत आसपास की करीब पांच हजार आबादी वाले पांच अन्य गांवों को क्वीतड-जमतड़ी सड़क ही जोड़ती है।

आपदा में क्षतिग्रस्त होने के बाद मरम्मत की सुध तक नहीं ली

12 साल पहले लोक निर्माण विभाग ने 10 किमी कटिंग कर सड़क गांव तक पहुंचाई थी, लेकिन डामरीकरण छोड़िए आपदा में क्षतिग्रस्त होने के बाद मरम्मत की सुध तक नहीं ली गई। यहां वाहनों से आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। गांव के लोग कई बार सड़क को ठीक कराए जाने की मांग कर चुके हैं। सुधारीकरण की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने पिछली बार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया था।

इधर, गोविंद जोशी के घर में शुक्रवार को गणेश पूजा का कार्यक्रम था। बोले-जल्दी पूजा करवाने के बाद वह गांव के लोगों के साथ सड़क सुधारीकरण कार्य में जुट गए। गड्ढों में वाहन न फंस जाए और बराती परेशान न हों, इसके लिए विभाग का काम भी अपने जिम्मे लिया।

पूरे दिन कहीं मिट्टी भरान किया तो कहीं से पत्थर हटाए। ग्रामीणों का कहना है कि एक पिता को अपनी बेटी की शादी के दिन भी मजदूर बनना पड़े तो इससे बड़ी व्यवस्था की विफलता और क्या हो सकती है। दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़क के सुधारीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर कार्य कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पानीवाला बैंड के भूस्खलन का होगा विज्ञानी अध्ययन, यूएलएमसी ने लोक निर्माण विभाग को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मजबूत होंगे 1200 पुराने पुल, लोक निर्माण विभाग ने बनाया मास्टर प्लान


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।