विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिथौरागढ़: पांखु उपडाकघर में शुरू हुई मेल वाहन सेवा, 50 साल बाद खत्म हुआ पैदल डाक का दौर

Published: Wed, 14 Oct 2026 02:39 PM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2026 02:41 PM (IST)

भारतीय डाक विभाग ने पिथौरागढ़ के पांखु उपडाकघर के लिए नई मेल वाहन सेवा शुरू की है, जिससे पांच दशकों ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। भारतीय डाक विभाग ने डाक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक व सुगम बनाने की दिशा में अहम पहल करते हुए राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत उपडाकघर पांखु के लिए नियमित मेल वाहन सेवा का शुभारंभ किया है। 'मेल्स एवं पार्सल्स डे' के अवसर पर डाक निरीक्षक मुकेश सिंह नागरकोटी ने इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

गौरतलब है कि वर्ष 1976 में पांखु उपडाकघर की स्थापना के बाद से चौकोड़ी से पांखु तक डाक का परिवहन डाक सेवक के माध्यम से किया जाता रहा था। करीब पांच दशकों से चली आ रही इस पारंपरिक व्यवस्था को बदलते हुए डाक विभाग ने अब मोटर वाहन सेवा की शुरुआत की है।

डाक निरीक्षक ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत मेल वाहन प्रतिदिन सुबह छह बजे गणाईगंगोली से रवाना होकर थल होते हुए पांखु पहुंचेगा। इससे क्षेत्र में डाक व पार्सल समय पर वितरित हो सकेंगे। इस सेवा से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं लघु उद्यमियों को अपने उत्पाद देश के अन्य हिस्सों में भेजने में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- डाक विभाग का बड़ा बदलाव: स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री बुकिंग में मोबाइल नंबर जरूरी, ट्रैकिंग होगी बेहतर

यह भी पढ़ें- यूपी के 21000 खाताधारकों को नोटिस भेजेगा डाक विभाग, अकाउंट को लेकर आया ये बड़ा अपडेट