विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डाक विभाग का बड़ा बदलाव: स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री बुकिंग में मोबाइल नंबर जरूरी, ट्रैकिंग होगी बेहतर

Published: Mon, 05 Oct 2026 10:53 AM (IST)

डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री सेवाओं को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री बुकिंग के नियम बदले गए।

  2. प्रेषक और प्राप्तकर्ता का मोबाइल नंबर अनिवार्य किया गया।

  3. सुरक्षा, पारदर्शिता और ट्रैकिंग में सुधार होगा।

जागरण संवाददाता, मथुरा। डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री सेवाओं को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेषक और प्राप्तकर्ता, दोनों के मोबाइल नंबर दर्ज कराना अनिवार्य होगा। मोबाइल नंबर के बिना डाक सामग्री की बुकिंग नहीं हो सकेगी।
मथुरा मंडल के प्रवर अधीक्षक विजेंद्र ने बताया कि नए नियम के अनुसार बुकिंग काउंटर पर डाक भेजने वाले और प्राप्त करने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने अपने सॉफ्टवेयर को भी अपडेट कर दिया है। अब सिस्टम में दोनों मोबाइल नंबर दर्ज किए बिना बुकिंग प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी।

प्रेषक व प्राप्तकर्ता दोनों के ही नंबर देने होंगे

विजेंद्र ने बताया कि डाक विभाग के इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री की ट्रैकिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाना है। मोबाइल नंबर दर्ज होने से डाक की स्थिति के संबंध में संबंधित व्यक्ति तक सूचना पहुंचाने में भी सुविधा होगी। साथ ही गलत या फर्जी पते के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

मोबाइल नंबर की अनिवार्यता से डाक सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की स्थिति में संबंधित व्यक्ति से संपर्क करना आसान होगा। इससे डाक सामग्री की बुकिंग से लेकर उसके वितरण तक की प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- घरेलू कनेक्शन धारकों की समस्या बढ़ गई: महंगा मिलेगा LPG सिलिंडर, मैनपुरी में 30% उपभोक्ताओं की रह गई E-Kyc

बिना नंबर के सॉफ्टवेयर पर नहीं होगी डाक बुकिंग

नए नियम के बाद अब स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को बुकिंग के समय अपना मोबाइल नंबर और प्राप्तकर्ता का सही मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना होगा। डाक विभाग ने उपभोक्ताओं से बुकिंग के दौरान सही मोबाइल नंबर दर्ज कराने की अपील की है। कई बार डाक के द्वारा संदिग्ध वस्तु भेजने वाले व्यक्ति अपना सही पता व मोबाइल नंबर नहीं दर्ज कराते थे। इसकी कई शिकायतें सामने आ चुकी थीं। इसके चलते यह बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें- 57 कॉलोनियों के 1200 घरों को नहीं मिलेगी LPG, 413 के कटे कनेक्शन; बरेली में बड़ी कार्रवाई